जिला अदालतों में महिलाओं को मिल रही तारीख पर तारीख...:पेंडेंसी में जबलपुर अव्वल, भोपाल तीसरे नंबर पर

Updated on 26-06-2025 12:04 PM

मप्र की जिला अदालतों में महिलाओं और बुजुर्गों को तारीख पर तारीख मिल रही है। इनके मामलों की पेंडेंसी के आंकड़े लाखों में हैं। पूरे प्रदेश की जिला अदालतों में महिलाओं द्वारा किए गए केसों में 1 लाख 92 हजार 278 सिविल और क्रिमिनल केस पेंडिंग हैं।

वहीं, बुजुर्गों के मामलों में पेंडेंसी का आंकड़ा 1 लाख 6 हजार 362 है। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर जिले के आंकड़ों की तुलना करें तो महिलाओं के केसों की सबसे ज्यादा पेंडेंसी जबलपुर में है। यहां 17 हजार 654 केस पेंडिंग हैं। वहीं भोपाल तीसरे नंबर पर है जहां 14 हजार 482 मामले पेंडिंग हैं। बुजुर्गों की बात करें, तो इंदौर में सबसे ज्यादा 9617 केस पेंडिंग हैं। भोपाल में 4643 केस बुजुर्गों के पेंडिंग हैं।

महिलाओं और बुजुर्गों के केसों के लिए बने फास्ट्रैक कोर्ट

बुजुर्गों द्वारा दर्ज कराए गए मामलों को चिह्नित किया जाना चाहिए। इन मामलों को बुजुर्गों की उम्र के हिसाब से प्राथमिकता दिया जाए। उनके लिए अलग से फास्ट्रैक कोर्ट बनाई जानी चाहिए। इसी प्रकार महिलाओं के मामलों का भी प्राथमिकता के साथ निपटारा करना चाहिए। इनके लिए भी फास्ट्रैक कोर्ट बननी चाहिए।

क्रिमिनल मामले सबसे ज्यादा इंदौर में : महिलाओं द्वारा दर्ज कराए गए क्रिमनल मामलों में सबसे ज्यादा 8 हजार 703 पेंडेंसी है। भोपाल दूसरे नंबर पर 7 हजार 798 में पेंडेंसी है।

बुजुर्ग ज्यादातर दर्ज करा रहे सिविल मामले : बुजुर्ग के साथ होने वाले मामलों की टोटल पेंडेंसी में से करीब 75 प्रतिशत मामले सिविल के दर्ज होते हैं। वहीं, 25 प्रतिशत मामले ही बुजुर्ग क्रिमिनल के दर्ज कराते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.