महासमुंद की महिलाओं ने धमतरी के गौधाम में सीखे आधुनिक डेयरी के गुर

Updated on 07-07-2026 08:21 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में वैज्ञानिक पशुपालन अब महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का एक बड़ा माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में पशुधन विकास विभाग द्वारा एक विशेष पहल की गई, जिसके तहत महासमुंद जिले के विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम जोरातराई की महिला पशुपालक समूह को धमतरी जिले के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। यहाँ महिलाओं ने मुख्य ग्राम योजना भोथली के अंतर्गत ग्राम बोड़रा स्थित गौधाम और गोविन्दी देव गौशाला का दौरा कर आधुनिक डेयरी प्रबंधन और उन्नत तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी हासिल की।

कृत्रिम गर्भाधान और नस्ल सुधार पर ध्यान

भ्रमण के दौरान महिला पशुपालकों को यह सिखाया गया कि कैसे पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैज्ञानिक पशुपालन को अपनाकर अपनी आय को दोगुना किया जा सकता है। विशेषज्ञों ने कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से उन्नत नस्ल के पशुओं को तैयार करने और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करने के प्रभावी तरीकों को समझाया। महिलाओं को बताया गया कि बेहतर पशु प्रबंधन और संतुलित पोषण से पशुपालन को एक बेहद लाभकारी व्यवसाय में बदला जा सकता है।

कम लागत में पोषण बढ़ाने की तकनीक

इस दौरान पशुओं के संतुलित आहार पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। विशेषज्ञों ने हरे चारे के उत्पादन और उसके संरक्षण की विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही, पशुपालकों को कम लागत में चारे की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पैरा (पुआल) को यूरिया, नमक और चूने से उपचारित करने की वैज्ञानिक तकनीक सिखाई गई, जिसे महिलाओं ने बेहद उत्सुकता से सीखा और अपने गाँवों में लागू करने की इच्छा जताई।

विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

कार्यक्रम में मुख्य ग्राम योजना धमतरी के पशु प्रजनन विशेषज्ञ  ने महिलाओं को पशु नस्ल सुधार, वैज्ञानिक प्रजनन, नियमित टीकाकरण और बीमारियों से बचाव के गुर सिखाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि वैज्ञानिक सोच और आधुनिक तकनीकों का समावेश न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी भी बना रहा है। ​वहीं, मुख्य ग्राम इकाई भोथली के सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी  ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, निःशुल्क टीकाकरण और पशु स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी, ताकि ग्रामीण महिलाएं इनका पूरा लाभ उठा सकें।

महिलाओं ने लिया उन्नत पशुपालन का संकल्प

गौधाम और गौशाला की उन्नत व्यवस्थाओं को देखकर महिला पशुपालक बेहद प्रेरित नजर आईं। उन्होंने विशेषज्ञों से अपनी शंकाओं का समाधान किया और विभाग के इस प्रयास की सराहना की। भ्रमण के अंत में महिलाओं ने अपने घरों में वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने और उन्नत पशुपालन के जरिए अपनी आय बढ़ाने का दृढ़ संकल्प लिया। विभाग की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  जिला चिकित्सालय गरियाबंद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में अब तक 3 हजार 876 बच्चों को भर्ती कर उपचार, पोषक आहार एवं विशेष देखभाल के माध्यम से कुपोषण से…
 22 September 2026
गरियाबंद । /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों के 800 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तीर्थयात्रा…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों…
 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
Advt.