इजरायल में महिलाओं से रेप, आतंकियों ने लाशों को भी नहीं छोड़ा, हमास की दरिंदगी सुनकर रूह कांप जाएगी

Updated on 09-10-2023 04:09 PM
येरूशलेम: हमास ने इजरायल में शनिवार को एक चौंकाने वाला हमला किया। एक म्‍यूजिकल फेस्‍ट में आतंकियों ने जमकर कहर बरपाया है। दक्षिणी इजरायल के सुकुट गांव में आतंकियों ने जमकर खून-खराबा किया। यहां पर 260 लाशें मिली हैं। अब इस कार्यक्रम के प्रत्‍यक्षदर्शी बता रहे हैं कि किस कदर हमास ने दरिंदगी दिखाई है। हमले में जिंदा बची एक महिला ने अपने दोस्‍त के सामने खून-खराबे का वह मंजर बयां किया है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आतंकियों ने लाश के सामने महिलाओं का बलात्‍कार किया और कई लोगों को बंदूक की नोक पर उड़ा दिया।

मंजर देखकर उड़े होश
एक प्रत्‍यक्षदर्शी अपने दोस्‍तों की तलाश में लौटा था और फिर उसने जो कुछ देखा, उसके होश उड़ गए। इस प्रत्‍यक्षदर्शी ने रुंधी हुई आवाज में अपने दोस्‍त को बताया है उसके सामने डेडबॉडीज पड़ी थीं। इनमें से ज्‍यादातर से शव युवा महिलाओं के थे, बिल्‍कुल ठंडे और क्षत-विक्षत पड़े थे। इन डेडबॉडीज पर कम कपड़े या तो बिल्‍कुल भी नहीं थे। इनमें से कई शव ऐसे थे जिन्‍हें एकदम करीब से गोली मारी गई थी। आतंकियों ने कारों को हथगोले से उड़ा दिया था। कुछ लोग ऐसे थे जो झाड़ियों के बीच छिपने के लिए भागने लगे। जिंदा बचे एक व्यक्ति ने याद करते हुए कहा, 'मुझे ऐसा लगा जैसे वे हमारे सिर के ठीक ऊपर गोली मार रहे थे।

ऐसा लगा हर तरफ हो रही फायरिंग
उन्‍होंने आगे कहा, 'मैं एक झाड़ी में घुस गया। ऐसा महसूस हुआ जैसे हमारे चारों ओर 180 डिग्री से गोलियां चल रही हैं। मैं समझ गया कि हम वहां कम से कम कुछ घंटों के लिए रहेंगे। और मेरे पास कुछ भी नहीं था। मुझे भी लगा काश मेरे पास मेरी सुरक्षा के लिए एक हथियार होता। ' आखिरकार उन्‍होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ खुद सिक्‍योरिटी तक खुद पहुंचने का जोखिम उठाने का फैसला किया। कुछ लोग नंगे पैर थे और फिर भी उन्‍होंने खतरा मोल लिया। प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि सिक्योरिटी सड़क के करीब नजर आ रही थी। लेकिन जब चलना शुरू किया तो वह काफी दूर थी।

सेना को मिली कुरान की कॉपी
उन्‍होंने बताया, 'मैंने अपने दोस्‍तों से कहा, अगर हम सेना या पुलिस की कारों को लक्ष्‍य की तरह देखते हैं तो ही हम सड़क पर जा रहे हैं। नहीं तो फिर हम कभी नहीं पहुंच पाएंगे। जब हमने पुलिस और सेना की गाड़ियां देखीं तो हमें पता चला कि यह एक सुरक्षित जगह है।' बाद में जब भयानक हमला आखिरकार खत्म हो गया और आईडीएफ सैनिक हमलावरों को पकड़ने में कामयाब रहे तो उन्होंने इन ट्रकों की तलाशी ली। इन ट्रकों से आईडीएफ को आरपीजी लांचर, हाई टेक कम्‍युनिकेशन डिवाइसेज, एके -47 और बाकी ज्‍यादातर सोवियत संघ के बने हथियारों के साथ-साथ कुरान की भी कई कॉपी मिलीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.