जयपुर एयरपोर्ट पर काम, हवाई संपर्क टूटेगा:30 मार्च से 3 महीने के लिए जयपुर की फ्लाइट बंद होगी

Updated on 12-03-2025 02:07 PM

भोपाल से जयपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इंडिगो की फ्लाइट 30 मार्च से 30 जून तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इससे भोपाल का राजस्थान से हवाई संपर्क टूट जाएगा। 1 मार्च से भोपाल-उदयपुर फ्लाइट बंद हो चुकी है। भोपाल-जयपुर फ्लाइट करीब दो साल पहले शुरू हुई थी। 78 सीटर इस एयरक्राफ्ट को पर्याप्त संख्या में यात्री भी मिल रहे थे।

हालांकि, इंडिगो सूत्रों के मुताबिक, जयपुर एयरपोर्ट पर इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते यह अस्थायी रोक लगाई गई है। रनवे विस्तार को लेकर नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया गया है, जिसके अनुसार सुबह के समय उड़ानों का संचालन प्रभावित रहेगा। एयरलाइन ने 30 जून के बाद इस फ्लाइट को फिर से शुरू करने की बात कही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के मुताबिक, जयपुर फ्लाइट अस्थायी रूप से बंद होने के बाद इंडिगो रायपुर के लिए एक और फ्लाइट शुरू करेगी। इससे रायपुर के लिए दो फ्लाइट हो जाएंगी

गोवा फ्लाइट भी होगी बंद भोपाल-उदयपुर फ्लाइट सीजनल स्लॉट के तहत चलाई जा रही थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से इस 78-सीटर फ्लाइट में सिर्फ 25-30 यात्री ही सफर कर रहे थे। कम यात्री मिलने के चलते कंपनी ने इसे बंद कर दिया। इसी तरह, 30 मार्च से समर सीजन में भोपाल-गोवा फ्लाइट भी बंद कर दी जाएगी। यह फ्लाइट विंटर स्लॉट के तहत संचालित थी।

भोपाल-हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट... इंडिगो 30 मार्च से भोपाल-हैदराबाद के लिए एक नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है, जिससे इस रूट पर कुल तीन फ्लाइट हो जाएंगी। इसके अलावा, समर शेड्यूल में दोपहर करीब 4 बजे दिल्ली के लिए भी एक अतिरिक्त फ्लाइट जोड़ी जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.