प्रदेश के विकास और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर क्षेत्र में होंगे कार्य : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

Updated on 14-02-2024 11:37 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के विकास और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर क्षेत्र में कार्य किए जाएंगे। उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। बांस का उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाकर खेती की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी इसके लिए शीघ्रता से कार्यवाही शुरू करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में नीति आयोग भारत सरकार के सदस्यों के साथ चर्चा कर रहे थे। बैठक में कृषि, फार्मास्यूटिकल, टेक्सटाइल, आटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक, माइनिंग, स्वास्थ्य और पोषण आदि क्षेत्रों पर विचार- विमर्श किया गया।

बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, नीति आयोग, भारत सरकार के सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। नीति आयोग भारत सरकार के सीनियर एडवाइजर श्री इश्तियाक अहमद ने प्रस्तुतीकरण दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कपास का उत्पादन बहुत अधिक मात्रा में होता है। जिसका मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के लिए टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फार्मास्यूटिकल सेक्टर के अंतर्गत विभिन्न शहरों में उद्योग शुरू होंगे। प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर के अंतर्गत विभिन्न उद्योगों की स्थापना और निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ . यादव ने कहा कि नीति आयोग के सुझावों पर अमल किया जाएगा।

नीति आयोग के सदस्यों ने प्रदेश में हो रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने अवगत कराया कि प्रदेश में माइनिंग क्षेत्र में बेहतर कार्य हुआ है। प्रदेश की निर्यात क्षमता भी अच्छी है। देश की जीडीपी में प्रदेश का अच्छा योगदान मिल रहा है। आयोग के सदस्यों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रदेश के विकास की कार्य योजना बनाने के सुझाव दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.