बारिश के दौरान मिक्सर मशीन में दौड़ा करंट, मजदूर की मौत

Updated on 16-09-2023 03:00 PM

भोपाल। राजधानी में बीते 48 घंटे से रुक-रुककर झमाझम बारिश का सिलसिला जा रही है। लगातार हो रही इस बारिश के कारण हादसे भी हो रहे हैं। ऐसी ही एक हादसा बिलखिरिया इलाके में सामने आया, जहां एक निर्माणाधीन साइट पर मिक्सर मशीन की बाडी में अचानक करंट प्रभावित हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। वह बारिश के दौरान अन्य मजदूरों के साथ वहां काम कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बिलखिरिया थाने के एएसआइ शेर सिंह ने बताया कि ग्राम थोकुआ थाना गुलाबगंज जिला विदिशा निवासी 35 वर्षीय बल्लू दांगी श्रमिक था। इन दिनों बिलखिरिया के एलएनसीटी कालेज में निर्माण कार्य चल रहा है, जहां बल्लू दांगी काम कर रहा था। शुक्रवार दोपहर में छत ढलाई का काम होना था। वहां काम रहे मजूदरों ने पुलिस को बताया है कि सीमेंट, क्रांक्रीट और बजरी का मसाला बनाने के लिए मिक्सर मशीन को बुलाया था, जो बिजली से चल रही थी। बारिश के बीच इसका तार पानी में चला गया था, जिससे मशीन में करंट प्रभाहित हो गया। तभी बल्लू दांगी का हाथ छू मशीन को छू गया। इससे उसे करंट का जोरदार झटका लगा और उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.