भोपाल में 1200 साल पुराने नाट्य सिद्धांतों पर वर्कशॉप:केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 21 जून तक चलेगी कार्यशाला, देशभर से आए 70 रंगकर्मी

Updated on 01-06-2025 05:44 PM

भोपाल के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में रविवार को कार्यशाला की शुरुआत की गई। यहां करीब 1200 साल पुराने नाट्य सिद्धांतों पर मंथन होगा। यह 21 जून साल 2025 तक चलेगी।

इस वर्कशॉप में पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों से आए करीब 70 रंगकर्मी (नाट्य कलाकार) हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी शारदा तनय नाम के महान नाट्याचार्य के ग्रंथ भाव प्रकाशन पर चर्चा करेंगे।

क्यों खास है भाव प्रकाशन ग्रंथ यह ग्रंथ भरतमुनि के मशहूर नाट्यशास्त्र की परंपरा में आता है और इसका नाट्य कला में बहुत महत्व है। शारदा तनय ने इसमें नाटक में भावनाओं और रसों को कैसे दिखाया जाए, इस पर खास बातें बताई हैं।

उन्होंने एक्टर और दर्शक, दोनों को ध्यान में रखकर अपनी बातें समझाई हैं, जिन्हें देश-विदेश में काफी पसंद किया जाता है। शारदा तनय ने अपने से पहले के गुरुओं से बहुत कुछ सीखा और महाराज भोज के शृंगार प्रकाश से प्रभावित होकर अपने ग्रंथ का नाम भाव प्रकाशन रखा।

देशभर से आए विद्वान देंगे ट्रेनिंग केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. रमाकांत पांडेय ने बताया कि इस 21 दिन की कार्यशाला में 70 प्रतिभागी हैं। जिन्हें देश के बड़े विद्वान ट्रेनिंग देंगे। इनमें प्रो. सदाशिव कुमार द्विवेदी (वाराणसी), प्रो. शिवराम शर्मा (वाराणसी), प्रो. बालकृष्ण शर्मा (उज्जैन), प्रो. मार्गी मधु (केरल), प्रो. इंदु (केरल) और प्रो. रामकुमार शर्मा (जयपुर) जैसे नाम शामिल हैं।

प्रो. पांडेय ने कहा कि कश्मीर से मिली ज्ञान की इस विरासत को आज के समय में फैलाना और उस पर रिसर्च करना बहुत जरूरी है। इस वर्कशॉप में ये विद्वान अपने अनुभव और नए तरीकों से समाज के बीच नाट्य कला को और प्रभावी बनाने के सूत्रों को उजागर करेंगे। जिससे प्रतिभागी छात्र इन्हें पूरे देश में फैला सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.