विश्व शौचालय दिवस आज:सुलभ नहीं शौचालय... 30 लाख आबादी में महज 218 पब्लिक टॉयलेट

Updated on 19-11-2024 12:05 PM

राजधानी में जरूरत के मुकाबले सिर्फ 43 प्रतिशत सार्वजनिक शौचालय और यूरिनल्स यानी सुविधाघर हैं। ऐसे में लोगों को विशेष तौर पर महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अभी शहर में सार्वजनिक शौचालय, सामुदायिक शौचालय और यूरिनल्स की संख्या 218 है। जबकि, 150 यूरिनल और 140 सार्वजनिक शौचालय (कुल 290) की अभी और जरूरत है।

यही वजह है कि अब भी शहर में लोगों को सार्वजनिक शौचालय के लिए 3-5 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती है। लेकिन, नगर निगम के जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। यही वजह है कि शहर में बनाए जाने वाले 290 सार्वजनिक सुविधाघरों की फाइल चार महीने से कछुए की चाल चल रही है। इनका निर्माण शुरू होने में अभी दो से तीन महीने और लगने का अनुमान है। यही नहीं निर्माण शुरू होने के बाद इनको पूरा बनने में कम से कम 6 महीने का समय लगेगा।

कोलार सिक्सलेन: 5 किमी हिस्से में शौचालय नहीं

केस-1

शाहपुरा सी सेक्टर से विराशा हाइट होते हुए कोलार सिक्सलेन तक करीब 5 किलोमीटर के इस हिस्से में कोई भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। जबकि, हिस्से में बाजार समेत कई संस्थान आदि होने के कारण लोगों का आवागमन बहुत है।

केस-2

त्रिलंगा में सेवाय कॉम्प्लेक्स से बावड़िया कला होते हुए सलैया मार्केट तक की दूरी 3.5 किलोमीटर से भी अधिक है। इस सड़क के दोनों और व्यस्त बाजार और घनी आबादी है। बावजूद इसके इस पूरे रास्ते पर एक भी सार्वजनिक सुविधाघर नहीं है।

सुविधा के विस्तार में रुचि नहीं... नगर निगम ने 140 शौचालय और 150 यूरिनल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 23 करोड़ का बजट मांगा था। राज्य सरकार के माध्यम से यह पैसा नगर निगम को मिल भी गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। लेकिन, अब तक निर्माण के लिए स्थान ही निर्धारित नहीं हो पाए हैं। बावजूद जिम्मेदार दावा कर रहे हैं कि छह महीने में निर्माण पूरा हो जाएगा।

इंदौर में तो यू​रिनल में भी केयरटेकर

आपको हैरानी होगी कि करीब 30 लाख आबादी वाले शहर में सिर्फ 13 यूरिनल हैं। सामुदायिक शौचालय 62 और सार्वजनिक शौचालय की संख्या 143 है। जबकि, इंदौर में यूरिनल की संख्या 140, सामुदायिक शौचालय 78 और सार्वजनिक शौचालय 243 हैं।

इंदौर ने शहर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए 2021 से 2023 तक हर साल नए यूरिनल का निर्माण कराकर इस जरूरत को पूरा किया है। वहां यूरिनल के लिए भी केयर टेकर की व्यवस्था की गई है। ऐसे में साफ–सफाई रहती है। भोपाल में केयर टेकर न होने से यूरिनल गंदे रहते हैं और बदबू आती है।

यह है सुविधाओं की हकीकत... 1. नगर निगम की ओर से शहर में 100 से ज्यादा स्थानों पर अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की गई थी, लेकिन वर्तमान में इनका कबाड़ भी नहीं बचा है। 2. निगम ने तीन स्थानों पर 60 लाख खर्च करके बायो टॉयलेट लगाए ​थे। आज यही दुर्दशा का शिकार होकर गंदगी की वजह बन रहे हैं। 3. महिलाओं के लिए 3 शी लाउंज बनाए थे। अब यहां फोटोकॉपी और स्टेशनरी दुकानें खुल गई हैं।

टेंडर हो गया, जल्द निर्माण शुरू कराएंगे शहर में 140 सार्वजनिक शौचालय और 150 यूरिनल बनाए जा रहे हैं। इनके लिए टेंडर जारी हो गया है। जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा। ताकि, लोगों को और बेहतर सुविधा मिल सके। -देवेंद्र सिंह चौहान, अपर आयुक्त, नगर निगम​​​​​​​



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.