भोपाल में दुनिया की सबसे बड़ी जजों की पाठशाला:20 से भी अधिक देशों के सुप्रीम कोर्ट-हाई कोर्ट समेत 44 हजार वरिष्ठ न्यायाधीशों को यहां ट्रेनिंग मिली

Updated on 15-04-2024 11:57 AM

अपनी स्थापना के 20 सालों में ही भोपाल स्थित राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (एनजेए) दुनिया की सबसे बड़ी जजों की पाठशाला बन गई है। अब तक यहां भारत समेत 20 से अधिक देशों के सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और अन्य कोर्ट के 44 हजार से अधिक वरिष्ठ जज ट्रेनिंग प्रशिक्षण ले चुके हैं।

देश के विभिन्न राज्यों की 24 न्यायिक अकादमियों में ट्रेनिंग के समन्वय का जिम्मा भी एनजेए के पास है। एनजेए में सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायधीश समेत देश-दुनिया के जाने-माने कानूनविद ट्रेनिंग देने के लिए आते हैं। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जस्टिस रहे अनिरुद्ध बोस ने शनिवार को राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के निदेशक का पद संभाला है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड अकादमी के पदेन अध्यक्ष हैं।

एनजेए का बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट के साथ करार हुआ है, जिसके तहत अगले पांच साल में वहां के दो हजार जज यहां ट्रेनिंग के लिए आएंगे। मालदीव के 200 जज यहां ट्रेनिंग ले चुके हैं। श्रीलंका के सभी जज भी ट्रेनिंग ले चुके हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, फिजी, केन्या और कनाडा के जजों ने भी यहां प्रशिक्षण लिया है।

लैटिन अमेरिकी देश पेरू के जजों के एक दल ने पिछले साल ट्रेनिंग ली थी, अब वहां के सुप्रीम कोर्ट के 21 जज जल्द आने वाले हैं। एनजेए कंबोडिया, म्यांमार, मिस्र, एस्वेटिनी, ऑस्ट्रिया, फेडरल ज्यूडिशियल सेंटर वाशिंगटन आदि के साथ मिलकर काम कर रहा है। पिछले माह एनजेए में हुई इंटरनेशनल वर्कशॉप में यूके हाई कोर्ट डेलीगेशन शामिल हुआ।

ट्रेनिंग में एआई से ऑनलाइन स्पीच ट्रांसलेशन का इस्तेमाल

दुभाषिया (ट्रांसलेटर) से अंग्रेजी का कुछ भाषाओं में ठीक से ट्रांसलेट नहीं कर पाने की समस्या सामने आने पर अब अकादमी में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) टूल्स से ऑनलाइन स्पीच ट्रांसलेशन टेक्नॉलोजी का कारगर इस्तेमाल किया गया। इससे स्पेनिश और खमेर जैसी भाषाओं में जजों से संवाद किया गया। अब एनजेए भारत का ऐसा संस्थान है जिसने ऑनलाइन स्पीच ट्रांसलेशन टेक्नोलॉजी और कुछ एआई टूल से विदेशी न्यायाधीशों को उनकी भाषा में ट्रेनिंग मिल रही है।

जजों को स्ट्रेस मैनेज करने और पारिवारिक जिम्मेदारियों में समन्वय का प्रशिक्षण भी

राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के रजिस्ट्रार विजय चंद्रा ने बताया- एनजेए के ट्रेनिंग कार्यक्रमों में अपराध और तरीकों में आ रहे बदलाव, म्युनिसिपल कानूनों, पर्यावरण सुरक्षा, मानव-तस्करी, साइबर क्राइम, कानून के शासन, मानव-अधिकारों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी शामिल किया गया है।

न्यायाधीशों के साथ स्ट्रेस मैनेजमेंट, पारिवारिक मामले, लैंगिग मुद्दों के साथ-साथ कार्य व पारिवारिक जिम्मेदारियों में समन्वय पर भी विचार-विमर्श किया जाता है। मालदीव के न्यायिक प्रशासन ने अकादमी के आधार पर अपने देश में न्यायिक अकादमी बनाने की पहल की है। कोविड के दौरान एनजेए का काम ऑनलाइन था। ट्रेनिंग के लिए आने वाले न्यायाधीशों को मध्यप्रदेश सहित भारत का भ्रमण भी कराया जाता है।

एक न्यायिक संगोष्ठी में जन्मा एनजेए
एनजेए ने भोपाल में अकादमी के औपचारिक उद्घाटन होने से पहले नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश काउंसिल डिवीजन और फॉरेन कॉमनवेल्थ ऑफिस, यूके के सहयोग से जेंडर और कानून विषय पर मार्च 2001 में एक पायलट न्यायिक संगोष्ठी का आयोजन किया था। इस संगोष्ठी को ही एनजेए की न्याय के लिए ज्ञान का स्तर बढ़ाने की यात्रा की शुरुआत माना जाता है। इसके बाद न्यायिक अकादमी ने भारत के 13 अलग-अलग शहरों में 15 न्यायिक सम्मेलन आयोजित किए। भारत के 43 न्यायिक अधिकारियों ने यूनाइटेड किंगडम में प्रशिक्षण दिलाया।

राष्ट्रमंडल न्यायिक शिक्षा संस्थान (सीजेईआई) की तीसरी द्विवार्षिक बैठक भी 16-19 मार्च 2005 को एनजेए में आयोजित की गई थी। जिसमें कॉमनवेल्थ देशों के 7 मुख्य न्यायाधीशों सहित 32 सुपीरियर कोर्ट न्यायाधीशों ने भाग लिया। जिसका विषय था डिले रिडक्शन स्ट्रैटजी एंड टेक्निक (न्याय प्रदान में देरी को कम करने की रणनीति और तकनीक)। यहां 2016 में सार्क देशों के वरिष्ठ न्यायाधीशों का सम्मेलन किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.