वाह! एक्‍ट्रेस सुहानी सेठी ने 12वीं बोर्ड में मचाया धमाल, दो सब्‍जेक्‍ट्स में 99 मार्क्‍स

Updated on 13-05-2023 08:31 PM
सीबीएसई ने शुक्रवार को बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी। इसमें फिल्‍मों की चाइल्‍ड एक्‍ट्रेस सुहानी सेठी ने भी बाजी मारी है। अक्षय कुमार की 'कटपुतली' और भूमि पेडनेकर-तापसी पन्‍नू की 'सांड की आंख' में नजर आने वाली सुहानी ने 12वीं के नतीजों में अव्‍वल नंबरों से पास हुई हैं। 12वीं के नतीजों में 87.33 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास है, जो पिछले साल की तुलना में 5.38 प्रतिशत कम है।
Class 12 CBSE Board Exam Results: दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में ह्यूमैनिटी (मानविकी) के की स्‍टूडेंट Suhani Sethi ने मनोविज्ञान और समाजशास्त्र में 99 अंक प्राप्त किए हैं। जबकि अंग्रेजी में उन्‍हें 98 और ईकोनॉमिक्‍स में 97 अंक मिले हैं।


17 साल की सुहानी के माता-पिता हैं डॉक्‍टर

सुहानी की उम्र अभी 17 साल है। एक्‍ट‍िंग उनका शौक है। सुहानी के पिता संजीव सेठी और उनमी मां वंदना डॉक्टर हैं। सुहानी ने बताया कि बोर्ड एग्‍जाम से पहले उन्‍होंने अपने सारे फिल्‍म प्रोजेक्‍ट्स पूरे कर पढ़ाई पर फोकस किया था। वह आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं और साथ ही एक्‍ट‍िंग की दुनिया में भी नाम कमाना चाहती हैं।

'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में निभाया था तारा सुतारिया के बचपन का रोल

सुहानी सेठी ने फिल्‍म 'पल पल दिल के पास' में भी काम किया है। जबकि वह करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में तारा सुतारिया के बचपन का रोल प्‍ले किया था। सुहानी कई पॉपुलर ब्रांड्स के लिए विज्ञापन भी कर चुकी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.