ट्रूडो बोले, कनाडा बहुत शर्मिंदा है
ट्रूडो ने बुधवार को कहा, 'यह एक गलती है जिसने संसद और कनाडा को बहुत शर्मिंदा किया है।' इस घटना की पूरी दुनिया में निंदा हुई है। ट्रूडो ने कनाडा के दौरे पर गए और संसद में मौजूद रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी सीधे तौर पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा है, 'कनाडा को इस घटना पर गहरा खेद है।' यूक्रेन के नेता ने हुंका की तारीफ में कहा था कि वह उन लोगों में शामिल थे, जिनका रूस ने शोषण किया है। ट्रूडो ने अपने माफीनामे में कहा, 'हम सभी जो शुक्रवार को इस सदन में थे, इस बात पर गहरा अफसोस है कि हमने इस मामले में जानकारी न होने के बावजूद खड़े होकर तालियां बजाईं। यह नरसंहार में मारे गए लाखों लोगों की स्मृति का एक भयानक अपमान था।'