क्रिश्चियन संस्थानों पर कथित अटैक मामले में गलत डाटा पेश किया गया... केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

Updated on 14-04-2023 07:37 PM
नई दिल्ली: क्रिश्चियन संस्थानों पर कथित अटैक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा है कि याचिकाकर्ता ने इस मामले में जो डाटा दिया है वह गलत है। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा कि याचिकाकर्ता की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान जवाब मांगा है। लेकिन केंद्र सरकार ने इस मामले में राज्यों से रिपोर्ट मांगी है और जो रिपोर्ट मुहैया कराई गई है उससे जाहिर होता है कि याचिकाकर्ता ने अटैक के मामले में गलत डाटा पेश किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान क्रिश्चियन संस्थानों पर कथित अटैक के मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ , झारखंड, उड़ीसा और कर्नाटक राज्य के सेक्रेटरी से मामले में रिपोर्ट पेश करने को कहा था। अदालत ने पूछा था कि राज्यों ने इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं यह तीन हफ्ते में बताया जाए। केंद्र सरकार की ओर से पेश स़ॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले में याचिकाकर्ता ने क्रिश्चियन संस्थानों पर अटैक का मामला उठाया है और उसने एक डाटा पेश किया है जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। लेकिन राज्यों की ओर से इस मामले में जो जवाब दाखिल किया गया है और जो डाटा पेश किया गया है उससे साफ है कि याचिकाकर्ता ने गलत डाटा दिया है।

याचिकाकर्ता ने जो गलत डाटा दिया है उस कारण देश के बाहर पब्लिक में यह मैसेज जा रहा है कि भारत में क्रिश्चियन खतरे में है। याची के वकील कॉलिन गोंजाल्विस ने जवाब दाखिल करने के लिए वक्त मांगा जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें तीन हफ्ते में जवाब देने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट में अप्रैल में इस बाबत अर्जी दाखिल कर कहा गया था कि क्रिश्चियन कम्युिटी पर हमले हो रहे हैं और उन पर मॉब हिंसा हो रही है ऐसे में उन्हें प्रोटेक्ट किया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.