यामी गौतम की 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ धांसू एंट्री! एक्शन से भरपूर आदित्य धर की पत्नी का किरदार

Updated on 04-02-2026 12:50 PM
आदित्य धर की हालिया रिलीज 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद ओटीटी पर भी सबका दिल जीत रही है। अब इस फिल्म के अगले पार्ट 'धुरंधर 2' का फैन्स को इंतजार है जिसका टीजर 3 फरवरी को लॉन्च किया गया। इस फिल्म को लेकर जहां लगभग पूरी दुनिया अपनी दीवानगी दिखा रही है, वहीं डायरेक्टर आदित्य धर की वाइफ और एक्ट्रेस यामी गौतम भी इसकी फैन बन चुकी हैं। मजेदार ये है कि 'धुरंधर 2' में यामी गौतम भी रणवीर सिंह के साथ एक छोटे से रोल में दिखने वाली हैं।

'धुरंधर: द रिवेंज' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज नजदीक आ रही है। इस फिल्म को लेकर एक इंटरेस्टिंग जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में आदित्य धर की वाइफ एक खास रोल में दिखने वाली हैं।

यामी का रोल फिल्म का टर्निंग पॉइंट साबित होगा

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की इस एक्शन पैक्ड सीक्वल फिल्म में यामी गौतम की भी एंट्री हो गई है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि यामी इस फिल्म में एक बेहद खास और चौंकाने वाले कैमियो में दिखेंगी जो दर्शकों को हैरान करने वाली है। यामी के कैमियो को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म का टर्निंग पॉइंट साबित होगा।

यामी ने अपने हिस्से की 5 दिनों की शूटिंग पूरी भी कर ली

पिंकविला के मुताबिक, इस फिल्म में यामी गौतम का किरदार छोटा जरूर है लेकिन बेहद अहम और उन्होंने अपने हिस्से की 5 दिनों की शूटिंग पूरी भी कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म सिर्फ एक सिंपल कैमियो नहीं बल्कि धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट का एक मजबूत हिस्सा है।

यामी गौतम ने कहा था- काश मैं लड़का होती

यामी ने इससे पहले इस फिल्म और आदित्य धर के बारे में कुछ बातें कही थीं। उन्होंने इस फिल्म के प्रॉडक्शन का काम शुरू होने से पहले रणवीर की इस फिल्म से जुड़ने को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि उन्हें 'धुरंधर' की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। 'न्यूज़18' से बातचीत में यामी ने कहा था, 'जब मैंने उनकी अगली स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैंने उनसे कहा कि यह उन खास पलों में से एक था जब मुझे लगा कि काश मैं लड़का होती। स्क्रिप्ट कमाल है। यह एक अद्भुत दुनिया है।'

'धुरंधर' में आदित्य धर ने क्रेडिट्स में यामी गौतम को स्पेशल थैंक्स कहा

यामी ने आदित्य धर के पर्सनल और प्रफेशनल हिस्से को एक-दूसरे से अलग रखने पर भी बातें की थीं और कहा था, 'अगर उन्हें लगता है कि उनके लिखे किरदार के लिए कोई और बेहतर रहेगा तो मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं। यह अंडरस्टैंडिंग शुरू से ही थी।' यहां बता दें कि 'धुरंधर' में आदित्य धर ने क्रेडिट्स में यामी गौतम को स्पेशल थैंक्स कहा था।

कब रिलीज होगी फिल्म 'धुरंधर 2'

जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। रणवीर सिंह स्टारर ये मेगा बजट फिल्म 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर आ रही है।

यामी गौतम की फिल्में और शानदार किरदार

यामी गौतम की फिल्मों की बात करें तो ऋतिक रोशन के साथ 'काबिल' में उन्होंने एक न देख पाने वाली महिला का किरदार निभाकर दिल जीत लिया था। वहीं उन्होंने आदित्य धर की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में एक तेजतर्रार खुफिया अधिकारी की भूमिका निभाई। इसके अलावा 'अ थर्सडे', 'दासवी', 'आर्टिकल 370' और 'हक' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग का परिचय भी खूब दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.