यश कुमार ला रहे हैं बैक टू बैक 3 भोजपुरी फिल्में, 'हाथी मेरे साथी' के अलावा 2 फिल्में आईं फ्लोर पर

Updated on 08-11-2023 02:57 PM
यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजुपरी फिल्म 'हाथी मेरे साथी' का लेटेस्ट अपडेट सामने आ गया है। दरअसल इस फिल्म की शूटिंग बुधवार से शुरू हो गई है। इस के साथ ही 2 अन्य फिल्में भी फ्लोर पर आ गई हैं। इसकी जानकरी यश कुमार ने खुद अपने फेसबुक पेज से दी है। चलिए बताते हैं यश कुमार की आने वाली तीन फिल्में कौन कौन सी हैं। क्या कहानी होगी और एक्टर ने क्या अपडेट दिया है।

यश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि 'हाथी मेरे साथी' के साथ उनकी फिल्म 'नागराज 2' और 'लाडो 2' भी आ रही है। इन तीनों प्रोजेक्ट पर उन्होंने काम शुरू कर दिया है। अलग अलग शहरों में इनकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही फैंस को इन फिल्मों का आनंद थिएटर में उठाने का मौका मिलेलग।


'हाथी मेरे साथी' के डायरेक्टर

यश कुमार की इन तीनों फिल्म की निर्माता निधि मिश्रा हैं। यह यश कुमार के होम प्रोडक्शन की फिल्म है, जिसका निर्माण भव्यता के साथ किया जा रहा है। आपको बता दें कि फिल्म 'हाथी मेरे साथी' को संजय श्रीवास्तव, 'नागराज 2' को राज किशोर प्रसाद राजू और 'लाडो 2' को सुजीत वर्मा निर्देशित कर रहे हैं।

'हाथी मेरे साथी' की कहानी

वहीं, इन फिल्मों को लेकर यश कुमार ने बताया कि 'हाथी मेरे साथी' एक ऐसी कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें हाथी और मानवता की मिसाल देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी मजेदार होने वाली है। कथा और संवाद भी लाजवाब है। उनकी कोशिश है कि जब फिल्म रिलीज हो तो इसकी भव्यता और मनोरंजन दर्शकों को महसूस कर सके।

तीनों फिल्मों का अपडेट

एक्टर ने बताया कि ' नागराज' की सफलता के बाद वह 'नागराज 2' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म "हाथी मेरे साथी" से बिलकुल अलग है। इस फिल्म में आधुनिक ग्राफिक्स के साथ साउंड इफेक्ट्स पर भी जोर दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने 'लाडो 2' के बारे में कहा कि ये कहानी सीधे दिल में उतरने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.