गोविंदा और कमल हासन को टक्कड़ देंगे यश कुमार, भोजपुरी फिल्‍म 'चाची नंबर 1' का फर्स्‍ट लुक आउट

Updated on 18-07-2023 06:23 PM
सिनेमाई पर्दे पर मर्द और औरत के लुक में हमने कई बार देखा है। खासकर कमल हासन की फिल्म ‘चाची 420’ और गोविंदा की ‘आंटी नंबर 1’ इस कड़ी में सबसे बड़ा उदाहरण है। अब कॉमेडी का यह अंदाज भोजपुरी पर्दे पर दिखने वाला है। यश कुमार की फिल्‍म 'चाची नंबर 1' का फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर रिलीज किया गया है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्‍टार पीली साड़ी में महिला के गेटअप में नजर आ रहे हैं। फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर देखकर कमल हासन और गोविंदा की फिल्‍म की याद आना लाजिमी है, क्‍योंकि इसमें यश कुमार हूबहू उसी अंदाज में दिख रहे हैं।

फिल्म 'चाची नंबर 1' का डायरेक्‍शन संजय श्रीवास्तव कर रहे हैं। पोस्‍टर में Yash Kumarr पीली साड़ी में झाड़ू और बाल्टी के साथ अन्‍य दूसरे बर्तनों के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण यश कुमार इंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा के बैनर तले हुआ है। मेकर्स जल्‍द ही इसका ट्रेलर भी रिलीज करने वाले हैं।

यश कुमार ने कहा- लुक और किरदार चैलेंजिंग था

मेकर्स का दावा है कि फिल्म 'Chachi Number 1' की कहानी बेहद अनोखी और मनोरंजक है, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आने वाली है। यश कुमार कहते हैं, 'इस फिल्म में मेरा लुक और किरदार बेहद चैलेंजिंग था, लेकिन एक कलाकार के नाते मैंने खूब मेहनत की और तब जाकर फिल्म बन सकी। यह फिल्म अब दर्शकों के सामने रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बस अब महज औपचारिकताएं बाकी हैं। पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा और उसके बाद रिलीज डेट की भी घोषणा की जाएगी।

फिल्‍म में यश कुमार के साथ हैं रक्षा गुप्‍ता

यश कुमार ने दावा किया कि 'चाची नंबर 1' जैसे फिल्म अब तक भोजपुरी में किसी ने नहीं बनाई है। इस फिल्म में यश कुमार के साथ रक्षा गुप्ता फीमेल लीड हैं। जबकि अमित शुक्ला, मनोज टाइगर, सीपी भट्ट, राधे कुमार, लोटा तिवारी, चंदन कश्यप, नौशाद शेख और चाइल्ड एक्टर के रूप में दीक्षा भी नजर आएंगे। फिल्‍म के गाने राजेश मिश्रा और शेखर मधुर ने लिखे हैं, जबकि म्‍यूजिक मुन्ना दुबे का है। कहानी और स्‍क्रीनप्‍ले यश कुमार के साथ मनोज गुप्ता ने लिखी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.