शूटिंग छोड़कर मृतक फैंस के परिवार से मिलने पहुंचे यश फैंस से की सुरक्षित रहने की अपील, जन्मदिन पर हुई थी तीन फैंस की मौत

Updated on 09-01-2024 02:56 PM

'केजीएफ' एक्टर यश ने कल यानी 8 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल एक्टर के जन्मदिन के दिन ही उनके तीन फैंस की जान चली गई। तीनों फैंस की मौत के बाद यश उनके परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। एक्टर के फैंस उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उनका एक कट आउट लगा रहे थे। इस दौरान बिजली का झटका लगने से उनके तीन फैंस की मौत हो गई।

फैंस के घर वालों से मिलने पहुंचे यश

यश के जन्मदिन के दिन इतना बड़ा हादसा होने के बाद एक्टर मृतक फैंस के घर पहुंचे। बता दें यश अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर थे। लेकिन अपने फैंस की मौत की खबर मिलते ही यश शूटिंग छोड़कर कर्नाटक के लिए तुरंत रवाना हुए। दुख में डूबे परिवारजनों से मिलने एक्टर उनके घर पहुंचे।

बता दें एक्टर अपने फैंस को बहुत ज्यादा तवज्जो देते हैं। वो हर साल अपने बर्थडे के दिन अपने फैंस से पर्सनली मिलते हैं। ये पहली बार था जब यश व्यस्त होने के कारण फैंस से नहीं मिल पाए। बच्चों की मौत से उनके परिजनों का बुरा हाल है। इस हादसे से एक्टर बहुत दुखी हैं।

घटित हुई घटना की पूरी जानकारी

यश के फैंस उनका 38वां जन्मदिन (8 जनवरी) मनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जिसने यश के तीन फैंस की जान ले ली। रिपोर्ट के अनुसार, गदांग जिले के सुरनागी गांव में यश के तीन फैन की उनके जन्मदिन के मौके पर अपने पसंदीदा एक्टर का बैनर लगाते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बिजली का झटका लगने से मौत होने वाले लोगों में उसी गांव के रहने वाले मुरली नदाविनमणि, हनमंता हरिजन और नवीन गाजी शामिल थे।

बता दें कट-आउट स्पष्ट रूप से एक बिजली के तार से टकराया जिससे उसे पकड़े हुए पंखे में करंट आ गया। करंट लगने से जहां तीन की मौत हुई वहीं कुछ लोग घायल भी हुए।

यश ने दिया फैंस को मैसेज

परिवार के लोगों से मिलने के बाद यश ने कहा कि ये घटना बेहद दुखद है। उन्होंने अपने सभी फैंस के लिए मैसेज दिया है। उनका कहना है कि उन्हें केवल दिल से बधाई दिया करें। इस तरह की घटनाएं होने से उन्हें अपने ही जन्मदिन से डराती हैं। इस तरह प्यार नहीं दिखाया जाता है। उन्होंने कहा-मैं आप सभी से गुजारिश करता हूं कि कृपया कोई बैनर न लगाएं, कोई बाइक चेजिंग न करें और न ही खतरनाक सेल्फी लें।

उन्होंने इस के साथ ही कहा कि फैंस के खुशहाल जीवन जीने पर ही उन्हें भी खुशी महसूस होगी। उनका कहना है कि मैं आपके लिए कुछ भी कर लूं लेकिन आपके परिवार वालों को उनका बेटा वापस नहीं दे सकता। यश ने सभी फैंस को सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

फैंस के लिए यश ने शेयर किया था नोट

यश अपने हर जन्मदिन पर फैंस से मिलते हैं। लेकिन इस बार अपने बिजी शेड्यूल के चलते वो अपने फैंस से नहीं मिल पाए। इसी के चलते उन्होंने बर्थडे से पहले ही अपने फैंस के लिए नोट शेयर किया था। यश ने अपने नोट में लिखा- हमें टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की अनाउंसमेंट किए हुए लगभग एक महीना हो गया है, और आपने अब तक जो प्यार और एप्रिसिएशन दी है, वो मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आप सभी का एक्साइटमेंट और मेरे प्रति आपका प्यार मुझे और आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करता है।

एक्टर ने आगे लिखा- मुझे पता है कि आप में से कई लोग मेरे जन्मदिन पर मुझसे पर्सनली मिलना चाहते हैं। लेकिन अभी थोड़ा वक्त लग सकता है। मेरा यकीन करें, आप लोगों से मिलना उन चीजों में से एक है जिन्हें मैं सबसे ज्यादा वैल्यू देता हूं। लेकिन इस बार हमें थोड़ा और इंतजार करना होगा। क्योंकि मैं 8 जनवरी को दूर रहूंगा। भले ही हम सामने नहीं होंगे, लेकिन आप सभी लोगों की दुआ मेरे लिए हर तरह से खास है और हमेशा रहेगी। लव, यश।

टॉक्सिक में नजर आएंगे यश

यश को आखिरी बार प्रशांत नील की फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 में देखा गया था। फिल्म का पहला पार्ट 2018 में रिलीज किया गया था। इन दिनों यश अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ की तैयारी में व्यस्त है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.