यश की Toxic ने बिगाड़ा 2026 का पूरा रिलीज कैलेंडर, क्‍लैश के डर से 'लव एंड वॉर' समेत 4 फिल्‍में पोस्‍टपोन!

Updated on 31-10-2025 02:44 PM
भारतीय सिनेमा के चहेते 'रॉकी भाई' यश की पर्दे पर वापसी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। साल 2022 में KGF 2 की रिलीज के बाद से ही हर फैन की नजर 'टॉक्‍स‍िक' पर है। फिल्‍म के मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि यह पोस्‍टपोन नहीं होने वाली है और ईद के मौके पर ही 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। दिलचस्‍प बात यह है कि 2026 आने में अभी दो महीने से ज्यादा का समय है, लेकिन अभी से यश की फिल्‍म का खौफ मंडराने लगा है। इसने अगले साल के पूरी रिलीज कैलेंडर को अस्‍त-व्‍यस्‍त कर दिया है। मार्च में ईद के साथ ही गुड़ी पड़वा भी है। ऐसे में इस मौके का फायदा उठाने की चाह रखने वालों में संजय लीला भंसाली से लेकर डेविड धवन और अद्व‍िवी शेष भी थे। लेकिन अब सब अपनी रिलीज आगे-पीछे कर रहे हैं।

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, अगले साल मार्च में चार बड़ी फ‍िल्मों की रिलीज की तैयारी हो रही थी। लेकिन एक चौंकानी वाली रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' को पोस्‍टपोन करने का फैसला किया है। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट बताती है कि 'लव एंड वॉर' अब ईद 2026 के मौके पर रिलीज नहीं होगी। इसकी सीधी वजह यश की 'टॉक्सिक' के साथ टकराव है।'

ईद पर 4 बड़ी फिल्‍में, पर 'टॉक्‍स‍िक' ने कर दिया गड़बड़झाला

अगले साल मार्च का महीना बॉक्‍स ऑफिस के लिहाज से बहुत खास है। ईद और होली के अलावा गुड़ी पड़वा भी है, जो मराठी हिंदुओं और कोंकणी लोगों के लिए एक शुभ दिन, यह 19 मार्च को पड़ रहा है। ईद भी 19 या 20 मार्च को मनाया जाएगा। नतीजतन, चार बड़ी फ‍िल्मों ने उस वीकेंड पर अपनी रिलीज की घोषणा की।

'लव एंड वॉर' और 'धमाल 4' होगी पोस्‍टपोन

बॉलीवुड से, संजय लीला भंसाली की मोस्‍ट अवेटेड 'लव एंड वॉर' और अजय देवगन की 'धमाल 4' अगले साल मार्च में ही रिलीज होने वाली है। भंसाली की फिल्‍म में जहां रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का स्टारडम है, वहीं अजय देवगन स्‍टारर 'धमाल 4' एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म है। अभी तक के लिए ये दोनों फिल्में 20 मार्च को रिलीज होने वाली हैं। लेकिन समझा जा रहा है अब दोनों ही पोस्‍टपोन हो सकती हैं।

अब अगले साल जून के बाद रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'!

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'एकसाथ दो पैन इंडिया फिल्‍मों का एक ही तारीख पर टकराना कोई मायने नहीं रखता था। 'लव एंड वॉर' अपने शूटिंग शेड्यूल से काफी पीछे चल रही है और अब 2026 के पहली छमाही के बाद रिलीज होगी। अभी लगभग 75 दिनों की शूटिंग बाकी है और संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल से फिल्म की शूटिंग पूरी करने के लिए 2026 की गर्मियों तक की तारीखें ली हैं।'

'धमाल 4' भी अब अप्रैल या जून तक ख‍िसकेगी!

समझा जा रहा है 'टॉक्‍स‍िक' के कारण 'धमाल 4' के मेकर्स के बीच भी हलचल मच गई है। अभी यह फिल्‍म 20 मार्च को रिलीज हो रही है। लेकिन रिपोर्टबताती है कि जल्‍द ही इसे भी पोस्‍टपोन कर अप्रैल या जून के आसपास रिलीज किए जाने की तैयारी है।



'टॉक्‍स‍िक' को टक्‍कर देगी 'डकैत' या होगी पोस्‍टपोन?

इसके अलावा, तेलुगू सिनेमा के स्‍टार एक्‍टर अदिवी शेष भी अपनी एक्शन फिल्म 'डकैत' लेकर आ रहे हैं। इसमें मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप भी हैं। यह तेलुगू और हिंदी, दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। अब अगर 'लव एंड वॉर' ईद पर रिलीज नहीं हो रही है, तो गीतू मोहनदास के डायरेक्‍शन में बनी 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की सीधी टक्‍कर 19 मार्च को 'डकैत' से ही होने वाली है।

'है जवानी तो इश्क होना है' हुई पोस्‍टपोन, अब जून में होगी रिलीज

इस बीच, डेविड धवन ने भी अपनी नई फिल्‍म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज को पोस्‍टपोन कर दिया है। पहले यह फिल्‍म 10 अप्रैल को रिलीज हो रही थी, जो 'टॉक्‍स‍िक' की रिलीज के तीन हफ्ते बाद का वक्‍त था। लेकिन अब वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्‍टारर यह फिल्‍म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.