लड़कियों को नशे की लत लगाने वाले यासीन का सोशल मीडिया अकाउंट खोल रहा भोपाल में ड्रग्स नेटवर्क का राज

Updated on 27-07-2025 02:14 PM
भोपाल। पार्टियों में नशे की लत लगाकर युवतियों से शोषण और युवकों से ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का सरगना यासीन और शाहवर के मोबाइल ड्रग्स नेटवर्क के राज खोल रहे हैं। खास तौर पर यासीन अहमद के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर बने अकाउंट्स से पुलिस को अहम जानकारी मिली है।विभिन्न अकाउंट्स की जांच करने पर यासीन की 'ड्रग्स चैट' और फोटो गैलरी भोपाल में चल रहे नशे का नेटवर्क खोल रही है। इन चैट और फोटो में जिसमें यासीन किसी न किसी प्रकार के ड्रग्स को लेकर लोगों से बात करता था। या फिर ड्रग्स पार्टियों में उनके फोटो दिखाई दिए हैं। साइबर सेल की मदद से उसके सोशल मीडिया अकाउंट की गहन जांच की गई, जिसमें यह पता चला कि वह न सिर्फ स्वयं ड्रग्स का उपभोक्ता था, बल्कि कई कॉलेजों और प्राइवेट पार्टी आयोजकों से उसका संपर्क था।

इसके अलावा आरोपितों से पूछताछ के जरिए भी पुलिस कुछ संदिग्धों तक पहुंच रही है। पुलिस ने ऐसे करीब 20 लोगों से पूछताछ की है। हालांकि अब तक मामले में किसी को आरोपित नहीं बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों के पास से पुख्ता सबूत न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया है।

यासीन को 30 जुलाई तक रिमांड पर लिया

क्राइम ब्रांच पुलिस ने शनिवार को आरोपित यासीन अहमद को कोर्ट में पेश किया और उसे पांच दिन की रिमांड पर लिया। पुलिस 30 जुलाई तक उससे पूछताछ करेगी। वहीं यासीन की निशानदेही पर राजस्थान गई पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा है। पूछताछ में यासीन ने राजस्थान से ड्रग्स खरीदकर भोपाल में खपाने की बात कबूली थी। जिसके बाद पुलिस दो दिन पहले उसे राजस्थान लेकर पहुंची, लेकिन उसकी निशानदेही पर कोई भी तस्कर राजस्थान से नहीं पकड़ा गया है। पुलिस ने नए सिरे से पूछताछ के लिए आरोपित को ओर पांच दिन की रिमांड पर लिया है।

दिल्ली से भोपाल पहुंचे व्यापारियों को एयरपोर्ट पर ही पकड़ा

शनिवार को क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध हथियार और ड्रग्स सप्लाई को लेकर यासीन के संपर्क में रहने वाले जगजीत सिंह जग्गा और अंश चावला को पकड़ा है। यासीन के मोबाइल में दोनों से जुड़ी चैट और फोटो मिलने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। वे जैसे ही दिल्ली से वापस भोपाल पहुंचे तो पुलिस ने एयरपोर्ट के बाहर ही उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

जगजीत सिंह बीएसएसएस कॉलेज का पुराना छात्र है, वह कॉलेज की नाइट पार्टियों में अक्सर जाता है, जिससे उसके कॉलेज छात्रों को ड्रग्स बेचने के मामले में पूछताछ की जा रही है। साथ ही यासीन को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने की शंका भी है। जग्गा प्लंबिंग से जुड़ा व्यापार करता है। वहीं हिरासत में लिया दूसरा युवक अंश चावला न्यूमार्केट क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालित करता है। उससे भी ड्रग्स सप्लाई को लेकर पूछताछ की जा रही है।

ब्लैकमेलिंग का फरियादी बोला- मुझे भी ड्रग्स दिया

इधर, यासीन के मोबाइल में मिले युवक से मारपीट के वीडियो के जरिए पुलिस ने पीड़ित की पहचान की थी। पीड़ित माज नामक युवक ने तलैया थाने में इसकी शिकायत शुक्रवार देर रात दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उसकी मुलाकात यासीन से हुई थी। तब यासीन ने उसे एक पार्टी में ड्रग्स दिया था। साथ ही कुछ दिन पहले एक युवती से बात करने को लेकर यासीन ने उससे मारपीट भी की थी। साथ ही वीडियो भी बनाया था।

स्मैक के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

शनिवार को पुलिस ने यासीन और शाहवर की निशानदेही पर 5.42 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गोविंदपुरा क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी में बने पुराने क्वार्टर के पास तीन युवक आटो में स्मैक रखकर बैठे थे और वे ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपितों को पकड़ा और उनके पास से स्मैक जब्त की। तीनों आरोपित मिक्की साहू, शैलेन्द्र वर्मा और तोहिद खान कटाराहिल्स क्षेत्र के रहने वाले हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.