जनसेवा की भावना का प्रतीक बन गया है यथार्थ हॉस्पिटल

Updated on 12-04-2025 02:59 PM
•यथार्थ हॉस्पिटल ने मनाया तीसरा स्थापना दिवस,
* सेवाभाव  से होता है रोगियों का उपचार : डॉ. कपिल त्यागी 
* वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश खरे बोले , बुंदेलखंड के लिए वरदान है यथार्थ हॉस्पिटल
निवाड़ी । यथार्थ हॉस्पिटल ने गुरुवार को अपना तीसरा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कपिल त्यागी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ कपिल त्यागी ने अपने जीवन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक किसान परिवार से रहें  हैं,लेकिन स्वास्थ्य के क्षेत्र में मानवता की सेवा करने का लक्ष्य बनाया था और माता-पिता के आशीर्वाद से लक्ष्य की प्राप्ति हुई है। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में उसकी आर्थिक परेशानी बाधा नहीं बनेगी। त्यागी जी ने आगे कहा कि यथार्थ हॉस्पिटल में उत्तम व्यवस्था की सेवा भाव सहित उपचार किया जाता है।
उन्होंने यथार्थ हॉस्पिटल की सेवाओं, सुविधाओं और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री नितिन चौधरी और विकास सर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार श्री दादा ओमप्रकाश खरे जी ने यथार्थ हॉस्पिटल को बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक वरदान बताया। उन्होंने कहा कि “यथार्थ हॉस्पिटल की स्थापना से बुंदेलखंड की धरती गौरवांवित हुई है। यहां की जनता को अब बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही क्षेत्र में सुलभ हो रही हैं। दादा ने आगे कहा कि यथार्थ हॉस्पिटल रोगियों की उत्तम सेवा के लिए हिंदुस्तान के नक्शे पर प्रतिबिंबित हो रहा है।
कार्यक्रम में अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों और मरीजों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह दिन यथार्थ हॉस्पिटल के सतत प्रयासों और जनसेवा की भावना का प्रतीक बन गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.