साल 1985 और 150... कैसे झुनझुनवाला ने राख को बना दिया था सोना

Updated on 14-08-2023 06:11 PM
नई दिल्ली : वे जिस स्टॉक पर हाथ रखते वह सोना बन जाता। भारतीय शेयर बाजार के वे वॉरेन बफे थे। उन्होंने लाखों लोगों को बाजार में निवेश करने का तरीका सिखाया। हम बात कर रहे हैं राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) की। आज शेयर बाजार के इस बिग बुल (Big Bull) की पहली बरसी है। 5 जुलाई 1960 को उनका जन्म हुआ था। 14 अगस्त 2022 को आखिरी सांस ली थी। आइए झुनझुनवाला से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

5000 रुपये से की शुरुआत

राकेश झुनझुनवाला ने लाखों-करोड़ों रुपये से शेयर मार्केट में शुरूआत नहीं की थी। वे सिर्फ 5000 रुपये लेकर मार्केट में उतरे थे। साल 1985 में तब BSE का सेंसेक्‍स 150 अंकों के करीब था। उन दिनों लोग शेयर बाजार को बहुत कम समझते थे। लोगों को यह सट्टा लगता था। लोगों का भरोसा बैंक एफडी वगैरह पर ही होता था। उस समय राकेश झुनझुनवाला ने दलाल स्‍ट्रीट में एंट्री मारी। निवेश के लिए उनके पास 5,000 रुपये थे। वह एक मिडिल क्लास फैमिली से आते थे। इस 5000 रुपये से उन्होंने अरबों का पोर्टफोलिया बना लिया।

पिता ने मना नहीं किया, मदद भी नहीं की

शेयर बाजार में उतरने के लिए झुनझुनवाला के पिता ने कभी मना नहीं किया, लेकिन उन्‍होंने इसके लिए झुनझुनवाला की कोई वित्‍तीय मदद भी नहीं की। पिता ने स्पष्ट कह दिया था कि मुझसे किसी तरह की मदद की उम्मीद मत करना। राकेश झुनझुनवाला ने एक बार बताया था, 'पिता ने कहा था कि शेयर मार्केट में लोग तुम पर भरोसा रखते हैं, याद रखना कि बहुत से लोग बीवी के गहने रखकर पैसा लगाते हैं। उनका भरोसा मत तोड़ना। पिता की बात को याद रखा। शेयर मार्केट में अपने शेयर को मैनिपुलेट नहीं किया कि फायदे या नुकसान को ध्यान में रखकर कोई काम करूं।'

मौसम, मौत और बाजार के बारे में कही थी यह बात

झुनझुनवाला अक्सर निवेशकों को अटकलबाजी से बचने और शेयरों के बारे में पूरी जांच- पड़ताल करने की सलाह देते थे। वे ट्रेडिंग के बजाय लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट को अधिक महत्व देते थे। झुनझनवाला कहा करते थे कि कोई भी शख्स मौसम, मौत और बाजार के बारे में कोई अनुमान नहीं लगा सकता है।

पैसा लगाने से पहले खुद रिसर्च करें

राकेश झुनझुनवाला ने अपनी इन्वेस्टमेंट जर्नी में यह महत्वपूर्ण सीख प्राप्त की थी कि निवेशक को शेयर मार्केट के बारे में खुद रिसर्च करना जरूरी होता है। निवेशक को खुद के लिए समय निकालना चाहिए। उसे विभिन्न स्रोतों से खुद को स्किल्ड करना चाहिए। निवेशक को बाजार के ताजा रुझान और ट्रेंड से अपडेट रहना चाहिए, जिससे उन्हें निवेश के बेहतर मौकों का पता चल सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.