आप 'ट्रोल' होने तक सीमित हैं... अडानी वाले मुद्दे में लिया नाम तो राहुल गांधी पर भड़के सिंधिया
Updated on
11-04-2023 08:56 PM
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को राहुल गांधी से कहा कि वह ''ट्रोल'' होने तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को बेबुनियाद आरोप लगाने तथा मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की जगह उनसे पूछे गए तीन सवालों का जवाब देना चाहिए। सिंधिया की यह टिप्पणी गांधी के उनका नाम अडाणी मामले से जोड़े जाने के बाद आई है।
'स्पष्ट है कि आप ट्रोल होने तक सीमित हैं' कभी गांधी के विश्वासपात्र रहे सिंधिया ने हाल के वर्षों में कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर गांधी की ओर से शनिवार को किए गए हमले के मद्देनजर पलटवार करते हुए कहा, 'यह स्पष्ट है कि राहुल गांधी ट्रोल होने तक सीमित हैं।' गांधी ने अडाणी के नाम के साथ नेताओं के नाम की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा था, 'सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं! सवाल वही है - अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये का बेनामी धन किसका है?' राहुल ने अपने ट्वीट में गुलाम नबी आजाद, सिंधिया, हिमंत विश्व शर्मा, किरण कुमार रेड्डी और अनिल के. एंटनी के नामों का हवाला दिया था।
सिंधिया ने पूछ लिए 3 सवाल पलटवार करते हुए, सिंधिया ने पूछा कि गांधी पिछड़े वर्गों के बारे में अपनी "अपमानजनक" टिप्पणियों के लिए माफी क्यों नहीं मांगते? उन्होंने कहा कि इसके बजाय, वह कहते हैं कि वह वीर सावरकर नहीं हैं और माफी नहीं मांगेंगे। भाजपा नेता ने कहा, "एक देशभक्त का अपमान और इतना अहंकार।" उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने हमेशा अदालतों पर उंगली उठाई है और अब आप अपने स्वार्थ के लिए उन पर दबाव क्यों बना रहे हैं।'
सिंधिया ने गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'आपके लिए नियम अलग क्यों हों? क्या आप खुद को प्रथम श्रेणी का नागरिक मानते हैं? आप अहंकार में इतने डूबे हुए हो कि इन प्रश्नों का महत्व भी समझना आपकी समझ से परे है।' गांधी के ट्वीट में उल्लिखित अन्य नेताओं ने भी उन पर हमला किया। शर्मा ने कहा कि वह कांग्रेस नेता के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…