तुम स्लो प्वॉइजन हो...' जिया शंकर पर बुरी तरह भड़कीं पूजा भट्ट, सबके सामने खोल दी पोल-पट्टी

Updated on 14-07-2023 03:36 PM
सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' चर्चा में है। घर में तबसे ही हलचल मची हुई है, जबसे एल्विश यादव और आशिका भाटिया घर के अंदर गए हैं। आशिका तो कुछ खास कमाल करती दिखाई नहीं दे रही हैं, लेकिन एल्विश छाए हुए हैं। वो सबकी जमकर बैंड बजा रहे हैं। घर में एक टास्क भी हुआ, जिसमें उन्होंने खुलकर अविनाश सचदेव को सुनाया। अविनाश को रोस्ट होता देख फलक उनका साथ देने लगीं। इसके बाद पूजा भट्ट उन्हें समझाने लगीं और ये बात बढ़ते-बढ़ते जिया शंकर तक चली गई। फिर पूजा और जिया के बीच ऐसी लड़ाई हुई, जो पूरे शो में आजतक देखने को नहीं मिली। पूजा बम बनकर जिया पर फटीं और चारों खाने चित्त कर दिए। जिया की सारी पोलपट्टी घरवालों के सामने खोलकर रख दी। लेकिन यहां ये मानना पड़ेगा कि जिया भी चुप नहीं रहीं और पूजा के खिलाफ खूब जहर उगला। उधर, पूजा का ये अवतार देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है।

Bigg Boss OTT 2 Big Fight: दरअसल, टास्क के बाद Pooja Bhatt रो रहीं फलक नाज को समझाती हैं। वो बताती हैं कि जिया की दोस्ती और रिश्ते हर हफ्ते बदलते हैं। पहले वो दोस्ती करती है, फिर नॉमिनेट कर देती है। झगड़ा करती है और अगले ही पल बेबी फेस बनाकर मना लेती है। फलक को हार्ट देती है, अगले दिन उससे झगड़ा करती है। जद हदीद के साथ भी उसने ऐसा ही किया था। जब उसको लगता है कि वो कॉर्नर हो गई है तो रोना-धोना शुरू कर देती है।

पूजा भट्ट ने जिया शंकर की खोली पोलपट्टी

इसके बाद पूजा बेडरूम एरिया में अविनाश सचदेव, फलक नाज और जद हदीद के सामने जिया शंकर का पूरा चिट्ठा खोल देती हैं। वो बताती हैं कि जिया सबको यूज कर रही है। वो सबसे चुगली करती है। सामने से अच्छी बनती है और पीछे बुराई करती है। वो एक स्लो पॉइजन (धीमा जहर) है। जैसा कि कृष्णा अभिषेक ने कहा था। वो बहुत टॉक्सिक है। वो अपनी हरकतों से सामने वाले को उकसा देती है, उन्हें गुस्सा दिलाती है और उन्हें बुरा साबित कर देती है।

पूजा भट्ट ने जिया को कहा- शट अप

इसके बाद Jiya Shankar भी चुप नहीं बैठती हैं। वो पलटकर जवाब देती हैं तो पूजा उन्हें 'शटअप' बोल देती हैं। जिया कहती हैं कि वो क्यों चुप रहें। पूजा कहती हैं कि 'तुम मुझे मूर्ख नहीं बना सकती हो। तुम फलक के साथ गेम खेलो और अच्छा साइड दिखाओ। अभिषेक के साथ अच्छी बनो और फिर उसे गाली दो।' पूजा ने कहा कि 'तुम सबको भड़काती हो। जहां पर जाती हो, जहर फैलाती हो।' फिर वो फलक से कहती हैं, 'आपको इस्तेमाल किया जा रहा है। आप अपनी पर्सनैलिटी भूल रहे हैं, इसके चक्कर में। ऐसा इसने सबके साथ किया है।'

जिया ने फिर खेला गेम!

ट्विटर पर यूजर्स ने फोटोज शे यर कर दिखाया कि जिया शंकर ने एक बार फिर गेम खेला। वो फलक के सामने रोती नजर आईं। फिर से अपना रोना-धोना मचाकर खुद को सही साबित करने की कोशिश कर रही हैं। आप इस शो को जियो सिनेमा एप पर सोमवार से रविवार तक रात 9 बजे देख सकते हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.