नेशनल सिनेमा डे पर 99 रुपये में देख सकेंगे 'जवान', क्‍या शाहरुख को मिलेगा 'ब्रह्मास्‍त्र' जैसा बंपर फायदा

Updated on 21-09-2023 01:30 PM

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'जवान' 14 दिनों के अंदर 900 करोड़ के पार हो चुकी है। अभी भी इस फिल्म का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एटली को एक और बड़ा फायदा मिलने वाला है। दरअसल 23 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे मनाया जाएगा। इसका मतलब ये होता है कि टिकट के दाम काफी सस्ते कर दिए जाते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्में थिएटर में देख पाए और सिनेमाहॉल के एक्सीपरियंस को इनहैंस कर पाए। अब 23 तारीख को नेशनल सिनेमा डे है और टिकट 99 रुपये तक बिकेंगी तो इसका मतलब साफ है कि 'जवान' को इसका बंपर फायदा मिल सकता है।

पिछली बार भी ये इवेंट काफी दमदार रहा था। तब सस्ती टिकटों की रणनीति मेकर्स के लिए फायदेमंद साबित हुई थी। याद कीजिए 'ब्रह्मास्त्र' के समय भी टिकटों के प्राइज कम कर दिए गए थे। उस दौरान नेशनल सिनेमा डे के मौके पर Brahmastra की कमाई में 239% का फायदा हुआ था। उस दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ने 10.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
 

बिकी थीं 75 रुपये में मूवी टिकटें

Brahmastra के वक्त कई जगह तो 75 रुपये तक की टिकटें भी बिकी थीं। इस बार नेशनल सिनेमा डे पर 99 रुपये की मूवी टिकट रखी गई है। मल्टीप्लैक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने देशभर के सिनेमाघरों के लिए ये फैसला लिया है। इस इवेंट का मकसद होता है ज्यादा से ज्यादा लोगों को थिएटर में मूवी देखने के लिए प्रेरित करना।
 

नेशनल सिनेमा डे पर जवान को मिलेगा फायदा?

अब जब सिनेमाघरों में Jawan जैसी बमफाड़ फिल्म लगी है तो लोग तो कम दाम की टिकटों में दूसरी बार भी फिल्म देखने का मन मना सकते हैं। जब 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्म की कमाई में इस स्कीम से तगड़ा फायदा हुआ था तो 'जवान' की कमाई को भी नई रफ्तार मिल सकती है।
 

कब और कहां देख सकेंगे 99 रुपये में फिल्म

23 सितंबर को देशभर में 4000 स्क्रीन्स पर ये नियम लागू होगा। जहां PVR, INOX, Cinepolls, मिराज, सिटीप्राइड, एशियन, मुक्ता ए2, मूवीटाइम, वेव, एम2के से लेकर डिलाइट जैसे मल्टीप्लेक्स चेन्स इसमें हिस्सा लेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.