नाेएडा एयरपोर्ट के पास लेना है प्लॉट तो बस कुछ दिन बचे हैं आपके पास, जल्दी कीजिए

Updated on 25-08-2023 02:05 PM
नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा के पास ग्रेटर नोएडा में एक वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट डेवलप कर रही है। इसी एयरपोर्ट के पास यमुना एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण एक नया शहर बसा रहा है। इसी शहर में रेजिडेंशियल प्लॉट लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए मौका है। इस शहर में यमुना अथॉरिटी ने 7 कैटिगरी में 1184 आवासीय भूखंडों की योजना लॉन्च की है। इसके लिए आगामी एक सितंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।

कब ड्रॉ होगा
यीडा के मुताबिक इस योजना के तहत मिले आवेदन का ड्रॉ आगामी 18 अक्टूबर को निकाला जाएगा। इस योजना में 120 वर्गमीटर से लेकर 2000 वर्गमीटर तक के प्लॉट हैं। कुल 1181 प्लॉट्स में से 919 प्लॉट्स जनरल कैटिगरी के लिए है। बाकी किसानों तथा अन्य कैटिगरी के लिए रिजर्व हैं।

किन सेक्टर्स में हैं प्लॉट्स
यमुना अथॉरिटी के ये प्लॉट्स यमुना सिटी के सेक्टर-16, 17 और 20 में हैं। जमीन-जायदाद के धंधे से जुड़े लोगों के मुताबिक, आने वाले समय में इन प्लॉट की कीमत काफी बढ़ सकती है। ये काफी महंगे हो सकते हैं। शायद यही वजह है कि इस योजना में आवेदन करने वालों की संख्या अच्छी खासी है।

एयरपोर्ट खुलेगा तो आसमान में होगा भाव
जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य इन दिनों फुल स्विंग में चल रहा है। एक बार जब यह एयरपोर्ट चालू हो जाएगा तो आसपास के जमीन के भाव आसमान में पहुंचने की बात की जा रही है। इसी वजह से यहां पर प्लॉट खरीदने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चलते इस जगह की कीमत आने वाले समय में काफी बढ़ सकती है।

कितनी है प्लॉट्स की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जगह पर प्लॉट्स के रेट 24 हजार 600 रुपये प्रति वर्गमीटर रखा गया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहीं से ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इस योजना में प्लॉट खरीदने के लिए आपको आवेदन के समय प्लॉट की कीमत का 10 फीसदी पैसा जमा करना होगा। अगर आप 120 मीटर का प्लॉट खरीदना चाहते हैं तो आपको करीब 2 लाख 95 हजार 200 रुपये जमा करने होंगे। इसी तरह से बड़े प्लॉट के लिए ज्यादा पैसे जमा करने पड़ेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.