भारत में आपके साथ हो सकती है बदतमीजी... कनाडा ने अपने नागरिकों को दी चेतावनी, जानें नई ट्रैवल एजवाइजरी

Updated on 20-10-2023 02:18 PM
टोरंटो: कनाडा ने भारत की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी को अपडेट करते हुए उसमें कुछ बदलाव किए हैं। कनाडा ने अपने नागरिकों को भारत में रहते हुए विशेष सावधानी बरतने को कहा है। कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अपने लोगों से कहा है कि भारत में उनको कनाडा के खिलाफ प्रदर्शनों और उत्पीड़न का शिकार होना पड़ सकता है। उनके साथ सार्वजनिक स्थानों पर बदसलूकी भी की जा सकती है। भारत से अपने 41 राजनयिकों की वापसी के बाद कनाडा ने एडवाइजरी में ये अपडेट किया है।

कनाडा ने अपने लोगों से कहा- दिल्ली और एनसीआर में रखें खास ख्याल


कनाडा ने एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत में कनाडा विरोधी प्रदर्शनों और कनाडाई लोगों के धमकाने और उत्पीड़न का शिकार होने का अंदेशा है। ऐसे में राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लॉ प्रोफाइल बनाकर रखें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी भी किसी अजनबी के साथ साझा नहीं करें। सार्वजनिक परिवहन सहित भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचें। हमेशा किसी के साथ यात्रा करें और अपनी यात्रा योजनाओं के बारे में किसी मित्र या परिवार के सदस्य को पहले से बता दें।

कनाडा की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि बेंगलुरु, चंडीगढ़ और मुंबई में कनाडा के कॉन्सुलेट जनरल अस्थायी रूप से इन-पर्सन ऑपरेशन को सस्पेंड कर रहे हैं। नागरिक दिल्ली में कनाडा के उच्चायोग से कांसुलर सहायता और आगे की कांसुलर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि राजनयिकों की वापसी की वजह से कामकाज पर भी असर होगा। ऐसे में कनाडा के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

क्यों बढ़ा भारत-कनाडा में तनाव


कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की इस साल जून में गोली मारकर हत्या कर दी थी। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्या के लिए भारत को घेरते हुए कहा था कि निज्जर की हत्या का सम्बंध भारत से होने के सबूत हैं। 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित कर चुके भारत ने जस्टिन ट्रूडो के इन आरोपों को बेतुका करार दिया था। इसके बाद हालांकि ट्रूडो ने भारत के साथ तकरार नहीं बढ़ाने की बात कही लेकिन दोनों देशों के बीच रिश्तों में एक तनाव बरकरार है। अब कनाडा के 41 राजनयिकों को वापस जाना पड़ा है और कनाडा ने भारत में अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.