यंग वारियर, रोहतास, एचएनएफसी और प्रिडेटर टीमें जीतकर अगले दाैर में

Updated on 16-08-2023 01:08 PM
भोपाल। पिपलानी स्थित पुरुषोत्तम गौर तरण पुष्कर स्थित टर्फ पर आयोजित इंडिपेंडेंट डे फुटसाल कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें यंग वारियर, रोहतास एफसी, एचएनएफसी और प्रिडेटर एफसी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश क‍िया।

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में यंग वारियर ने टाइटन एफसी को आसानी से 5-1 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में रोहतास एफसी ने क्रिमसन लायंस एफसी पर 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। दिन के तीसरे मुकाबले में एचएनएफसी ने बोल्ट एफसी को आसानी से 5-0 से परास्त किया। जबकि आखिरी मुकाबले में प्रिडेटर एफसी ने एक्रोबेट फुटबाल अकादमी को रोमांचक तरीके से 2-0 से शिकस्त दे दी। अकादमी के राहिल खान, अक्षत मिंज, अयान खान, अफ्फान खान और मेहुल धाकड़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर यंग वारियर-एचएनएफसी और प्रिडेटर एफसी-रोहतास एफसी के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ पुरुषोत्तम गौर तरण पुष्कर के संचालक डा. संतोष कटियार ने किया। इस अवसर पर एक्रोबेट फुटबाल अकादमी संचालक प्रतीक कटियार, कोच नवांश कुमार, पुरषोत्तम गौर स्विमिंग पूल के प्रबंधक एवं आयोजन सचिव ब्रजभान सिंह धाकड़ उपस्थित रहे। ब्रजभान ने बताया क‍ि इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे है। भारी संख्‍या में दर्शक यहां पहुंच रहे है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.