युवतियों को ड्रग की लत लगाकर किया शोषण:भोपाल में तस्कर चाचा-भतीजे के मोबाइल में मिले 22 वीडियो

Updated on 25-07-2025 12:20 PM

भोपाल क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए ड्रग तस्कर चाचा और भतीजा लगातार चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। भतीजा यासीन हबीबगंज में स्थित एक मॉल में बने क्लब में डीजे का काम करता है। उसके द्वारा अपने इसी काम के जरिए पार्टी और क्लब में आने वाली महिलाओं और युवतियों को एमडी ड्रग के जरिए अपने जाल में फंसा कर शारीरिक शोषण की भी बात सामने आई है।

पुलिस को जांच में उनके मोबाइल से न केवल शारीरिक शोषण के वीडियो बल्कि 22 से ज्यादा ऐसे वीडियो मिले हैं, जिसमें वह लड़कों को बंद कर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

एक वीडियो में आरोपी अपने दोस्तों के सामने ही युवती से अश्लील हरकतें करता दिख रहा है। इस लड़की से पुलिस ने संपर्क कर लिया है। पुलिस उसकी काउंसलिंग कराने की बात कह रही है। इसके बाद पीड़िता चाहती है तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

इधर, भोपाल के हथाईखेड़ा के जिस क्लब 90 में लड़कियों के साथ लव जिहाद और रेप किया गया, उसके मैनेजर मोहित बघेल को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही शावर मछली के करीबी गौरव चौहान उर्फ नानखटाई की भी तलाश की जा रही है।

फॉर्म हाउस में होती थी पूल पार्टी, डीजे नाइट 14 मार्च को ब्लू लगून पार्क में यासीन ने एक पार्टी ऑर्गनाइज्ड की थी। इसमें पूल पार्टी, शराब और डीजे नाइट की व्यवस्था की गई थी। शहर से दूर बिशनखेड़ी रोड भदभदा में स्थित इस इस फॉर्म में यासीन अकसर पार्टी ऑर्गनाइज करता था। इन पार्टी में यासीन युवाओं को ड्रग डिलीवरी करने का भी काम करता था।

2 अगस्त को होने वाली थी डांस पार्टी यासीन और शाहवर ने 2 अगस्त डांस पार्टी आर्गेनाइज की थी। इस पार्टी के लिए वह ड्रग एकत्र कर रहे थे। जिसे युवाओं को बेचा जाना था। इस पार्टी में ड्रग के एक डोज की कीमत दस हजार रुपए तय की गई थी। पार्टी को लेकर यासीन अहमद ने पोस्टर जारी कर रखा था।

इस पार्टी का बड़े पैमाने पर प्रमोशन किया जा रहा था। यासीन महीने में दो से तीन इसी तरह की पार्टी आर्गेनाइज किया करता था। जिससे वह एंट्री फीस से ही लाखों रुपए कमाता था, इसी के साथ इन पार्टीज में ड्रग खपाकर मोटी कमाई करता था। उसके हर गुनाह में चाचा शाहवर उसका बराबरी का हिस्सेदार होता था।

पुलिस ने दो ड्रग पेडलरों को पकड़ा था दरअसल, 18 तारीख को भोपाल पुलिस ने सैफुद्दीन और शाहरुख नाम के दो ड्रग पेडलरों को जो शहर के विभिन्न क्लबों और पार्टियों में एमडी (मेथामफेटामिन) पाउडर की सप्लाई करते थे, उन्हें पकड़ा था। पूछताछ के बाद पता चला था कि आरोपी पार्टी, क्लब और जिम के माध्यम से युवाओं को फिटनेस और पार्टी कल्चर के नाम पर ड्रग्स का आदी बनाते थे। लड़कियों को पहले मुफ्त में नशा करवा कर उनका शोषण किया जाता, ताकि वे क्लब पार्टियों का आकर्षण केंद्र बन सकें। इनसे 15 ग्राम एमडी पुलिस ने जब्त किया था।

ड्रग पेडलरों से नेटवर्क का हुआ खुलासा

ड्रग पेडलरों ने पुलिस के सामने चाचा-भतीजे के कारनामों का खुलासा किया था। इसके बाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में प्लानिंग कर इन दोनों ड्रग पेडलर यासीन और शाहवर को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान यासीन ने भागने की कोशिश की और अपनी स्कॉर्पियो से दो कारों को टक्कर मारी।

पुलिस को इनके पास जो गाड़ी मिली, उस पर विधानसभा का पास और प्रेस भी लिखा हुआ था। पुलिस ने यासीन उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.05 ग्राम एमडी पाउडर एक पिस्तौल और स्कॉर्पियो जब्त की है। वहीं, शावर के पास से 2.052 ग्राम एमडी ड्रग के साथ बीई 6 महिंद्रा गाड़ी जब्त की है।

पुलिस ड्रग नेक्सस को खंगालने में जुटी पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस इन्हें 5 दिन की रिमांड में लेकर इस पूरे ड्रग नेक्सस को खंगालने की कोशिश कर रही है।

मानवाधिकार आयोग ने कहा- आरोपी पुलिस के दोस्त भोपाल के एक कॉलेज में हिन्दू छात्राओं को टारगेट कर रेप करने, धर्म परिवर्तन कराने और ड्रग्स की लत लगाने के मामले में हुई कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग(NHRC) ने भोपाल पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा-



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.