बैंक की मर्जी से नहीं, आपकी मर्जी से बढ़ेगी आपके लोन की EMI... RBI ने कर दी मौज

Updated on 19-08-2023 02:57 PM
मुंबई: अक्सर ऐसा देखने में आया है कि ब्याज दर बढ़ने पर लोन की मासिक किस्त (EMI) बढ़ा दी जाती हैं और ग्राहकों को इसके बारे में सही तरीके से सूचित नहीं किया जाता है और न ही उनकी सहमति ली जाती है। बैंकों और NBFC के इस खेल को समझते हुए RBI ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर बैंकों और दूसरे फाइनैंशल संस्थानों से कहा है कि ब्याज दरें नए सिरे से तय करते समय ग्राहकों को ब्याज का फिक्स्ड रेट चुनने का विकल्प उपलब्ध कराएं। इस चिंता को दूर करने के लिए रिजर्व बैंक ने अपने रेगुलेशन के दायरे में आने वाली यूनिट्स को एक उचित पॉलिसी फ्रेमवर्क बनाने को कहा है। गौरतलब है कि मॉनेटिरी पॉलिसी की घोषणा करते हुए RBI गवर्नर ने बैंकों की ओर से मनमाने तरीके से EMI की अवधि बढ़ाए को लेकर कहा था कि जल्द RBI गाइडलाइंस जारी करेगी और फ्लोटिंग ब्याज दर से फिक्स्ड रेट का विकल्प चुनने की अनुमति देने की बात कही थी।

नोटिफिकेशन में रिजर्व बैंक ने कहा, ‘कर्ज की मंजूरी के समय बैंकों को अपने ग्राहकों को स्पष्ट तौर पर बताना चाहिए कि पॉलिसी रेट्स के बाद हुए बदलाव की स्थिति में EMI या कर्ज की अवधि पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। EMI या कर्ज की अवधि बढ़ने की सूचना उचित माध्यम से तत्काल ग्राहक को दी जानी चाहिए। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ग्राहकों को समय से पहले पूरे या आंशिक रूप से कर्ज के भुगतान की अनुमति दी जाए। यह सुविधा उन्हें कर्ज के अवधि के दौरान किसी भी समय मिलनी चाहिए।

इससे होगा फायदा

फाइनैंशल प्लानर कार्तिक झवेरी के अनुसार RBI के नोटिफिकेशन में यह साफ कह दिया गया है कि ब्याज दरों को नए सिरे से तय करते समय बैंक ग्राहकों को फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट चुनने का विकल्प दें। लोन रिसेटिंग का फायदा देने के अलावा अब ग्राहकों को यह भी बताया जाएगा कि उन्हें कर्ज की अवधि के दौरान इस विकल्प को चुनने का अवसर कितनी बार मिलेगा। साथ ही कर्ज लेने वाले ग्राहकों को EMI या लोन की अवधि बढ़ाने या दोनों विकल्प दिए जाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.