मध्य प्रदेश में सड़क हादसों में युवा सबसे अधिक शिकार, सागर, इंदौर, भोपाल सबसे बड़े हॉटस्पॉट

Updated on 06-12-2025 11:48 AM

 भोपाल। मध्य प्रदेश की सड़कों पर सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। 108 एंबुलेंस सेवा कंपनी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में जनवरी से अक्टूबर तक केवल 10 महीनों में प्रदेश भर में 1,23,863 सड़क दुर्घटना के मामले दर्ज किए गए हैं। इन हादसों में सबसे बड़ा शिकार प्रदेश की युवा पीढ़ी बनी है। डेटा के अनुसार, कुल दुर्घटनाओं में से 61 प्रतिशत (यानी 75,661 मामले) अकेले 15 से 30 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के साथ हुए हैं। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि तेज रफ्तार, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और लापरवाही अब सबसे ज्यादा युवाओं की जान पर भारी पड़ रही है। सड़क सुरक्षा जागरूकता की सबसे अधिक आवश्यकता इसी वर्ग में है।

हादसों में सागर सबसे ऊपर

दुर्घटनाओं के मामले में मध्य प्रदेश के बड़े शहर लंबे समय से 'हॉटस्पॉट' रहे हैं, लेकिन इस बार सागर जिले ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। सागर में 10 महीने में 6,704 हादसे दर्ज किए गए, जो इसे राज्य में पहले स्थान पर रखता है।

इसके बाद वाणिज्यिक राजधानी इंदौर और प्रशासनिक राजधानी भोपाल का नंबर आता है। इंदौर और भोपाल जैसे महानगरों में यातायात घनत्व अधिक होने से दुर्घटनाएं बढ़ी हैं, वहीं सागर जैसे जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और लापरवाही बड़े हादसों की वजह बन रही है।

मई में सबसे अधिक, बरसात में आई गिरावट

रिपोर्ट के आधार पर मई 25 में सर्वाधिक 15,193 दुर्घटनाएं हुईं, जो गर्मी के मौसम में यातायात और लापरवाही में वृद्धि को दर्शाता है। वहीं, जून और जुलाई के महीनों में संख्या में गिरावट आई। जुलाई में यह आंकड़ा 9,743 तक गिर गया, संभवतः मानसून के कारण धीमी गति और कम आवाजाही इसकी वजह हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.