अखाड़ा महासंघ के चल समारोह में युवाओं ने किया शौर्य का प्रदर्शन

Updated on 24-04-2024 12:48 PM

भोपाल राजधानी में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व पूर्ण श्रद्धाभाव और धूमधाम से मनाया गया। इस पावन मौके पर पुराने शहर में श्री हिंदू अखाड़ा महासंघ द्वारा परंपरा अनुसार चल समारोह निकाला गया। इसमें शहर के 10 अखाड़े शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान अखाड़े के पहलवानों के अलावा युवतियों ने भी शौर्य भरे करतब दिखाए। जलूस रात नौ बजे छोला क्षेत्र स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचा। वहां ध्वजा चढ़ाने के बाद आरती की गई।

भवानी चौक से निकला चल समारोह

चल समारोह शाम साढ़े चार बजे भवानी चौक सोमवारा से शुरू हुआ। इसमें बैंड, ताशे, डीजे के साथ ही श्रीराम दरबार एवं नृत्य करते हनुमानजी की झांसी आकर्षण का केंद्र थी। महा संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा महामंत्री अनिल ठाकुर ने बताया कि चल समारोह में पहलवानों के अलावा युवक- युवतियों में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मालती राय एवं मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित थे। चल समारोह का सामाजिक संस्थाओं ने अनेक जगह स्वागत किया। जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ समाज सेवी पंडित ओम मेहता, किशोरी लाल पटेल, संतोष साहू, नारायण सिंह कुशवाहा, रामप्रसाद चंदौरिया, नरेश राव जाधव, जगदीश कुशवाहा, धनरूप साहू, विनोद यादव, राजेश पहलवान, अघोरी मंच मुकेश साहू, संतु बाबा, नवल मेहर, राजेंद्र मटोलिया, हेमंत रैकवार, घनश्याम दास गुप्ता, ओम सेन, नर्मदा यादव, जगन्नाथ, राजू राठौर, लकी राय, नन्नू लाल कुशवाहा, विष्णु प्रसाद साहू, रामकुमार तिवारी, ब्रज कुशवाहा आदि शामिल रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.