युवाओं को हेट स्पीच पोस्ट करना नॉर्मल लगता है:वो साइबर क्राइम को सहज मानते हैं

Updated on 16-12-2022 05:46 PM

इंटरनेट ने जिंदगी आसान की है, लेकिन भविष्य मुश्किल होता जा रहा है। इसकी लत लोगों को बीमार बना रही है। नए-नए अपराध को बढ़ावा दे रही है। दरअसल इंटरनेट की दुनिया में सोशल मीडिया के जाल में फंसी नई पीढ़ी साइबर क्राइम को सहज मानने लगी है। इंटरनेट पर ट्रोलिंग, बुलीइंग , हेट स्पीच या पॉर्न देखना उन्हें सामान्य लगता है।

साइबर दुनिया में कई बार वे ऐसे अपराध भी कर रहे होते हैं, जिनके बारे में उन्हें खुद भी नहीं पता होता कि यह गैरकानूनी है और इसकी वजह से उन्हें जेल भी हो सकती है। यूरोप के 9 देशों के युवाओं पर हुए अध्ययन से पता चला है कि इन देशों में हालात बहुत खराब हो चुके हैं। हालांकि, ब्रिटेन में साइबर अपराध को सामान्य मानने वाले किशोर और युवाओं की संख्या दूसरे देशों से कम है।

16 से 19 साल के युवाओं पर अध्ययन हुआ
यूरोपियन यूनियन ने 16 से 19 साल के 8 हजार युवाओं पर अध्ययन किया। इस अध्ययन से पता चला है कि हर चौथे युवा ने पिछले एक साल में किसी न किसी को ट्रोल जरूर किया है। हर तीसरा युवा डिजिटल पाइरेसी कर रहा है। सर्वे में सामने आया है कि हर आठवें युवा शख्स ने किसी न किसी का ऑनलाइन उत्पीड़न जरूर किया है। आंकड़ों के हिसाब से 10% युवा हैकिंग करते हैं। 20% ऑनलाइन अश्लील चैट में लगे हुए हैं। 40% युवा तो धड़ल्ले से पॉर्न देखते हैं और इसे वे गलत भी नहीं मानते।

यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन में क्रिमिनोलॉजी की प्रोफेसर और इस शोध की सह लेखक जूलिया डैविडसन कहती हैं- यूरोप में युवाओं की बड़ी संख्या कोई न कोई साइबर अपराध कर रही है। यह इतना ज्यादा आम हो गया है कि इसके प्रति उनके मन में अपराध बोध भी नहीं बचा है। उन्होंने कहा- 75% लड़के साइबर अपराध कर रहे हैं। ऑनलाइन अपराध के मामले में लड़कियां भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। 65% लड़कियां साइबर अपराध करती हैं।

सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त बिता रहे युवा
यूरोप के ज्यादातर देशों में हैकिंग, मनी मूलिंग और बिना सहमति के अंतरंग तस्वीरें साझा करना अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बावजूद युवा बिना डरे ये सब कर रहे हैं। अध्ययन में शामिल देशों में स्पेन में सबसे ज्यादा युवा साइबर अपराध में लिप्त हैं। इसके बाद रोमानिया, नीदरलैंड्स और जर्मनी जैसे देश आते हैं। युवा सबसे ज्यादा समय यूट्यूब, इंस्टाग्राम, वाट्सऐप, टिकटॉक और स्नैपचैट पर बिता रहे हैं। यूके में ऑनलाइन सेफ्टी बिल लाया गया पर कानून नहीं बन सका है।

आधे युवा रोज 4 से 7 घंटे इंटरनेट और स्मार्टफोन में खोए रहते हैं
यूरोप में 16 से 19 साल के करीब आधे युवा रोज 4 से 7 घंटे तक ऑनलाइन रहते हैं। जबकि 40% युवा 8 घंटे तक इंटरनेट और स्मार्टफोन की दुनिया में खोए रहते हैं। युवाओं और उनके पैरेंट्स को इस बारे में जागरूक किए जाने की जरूरत है। यह भी कि ऐसी गतिविधियों के लिए किस तरह के कानून और सजा के प्रावधान हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.