भोपाल में युवक को बंधक बनाकर मारपीट:चोरी के संदेह में की गई पिटाई, युवक का आरोप कबाड़ा कारोबारियों ने पीटा

Updated on 23-07-2025 12:12 PM

भोपाल के हनुमानगंज इलाके में युवक को रूम में बंद कर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का आरोप कबाड़ खाने के कबाड़ा कारोबारियों पर लगा है। आरोपियों ने फरियादी युवक को चोरी के संदेह में पीटा है। घटना मंगलवार की है, बुधवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक शोएब नाम का युवक मंगलवार की देर रात करीब दो बजे थाने पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि उसे भैय्या कबाड़ी ने बंधक बना लिया था। कमरे में बंद कर उसे पाइप, डंडे और बेल्ट से उसके साथ करीब 12 घंटे तक मारपीट की थी। उसे भूखा और प्यासा रखा गया। आरोपी किसी चोरी के संबंध में उससे पूछताछ कर रहे थे। युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नहीं हो सकी आरोपियों की गिरफ्तारी

युवक की एक्स-रे और अन्य जांचे कराई जा रही है। पुलिस ने युवक के कथनों के आधार पर भैय्या कबाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

टीआई बोले चोरी के इरादे से घर में घुसा था युवक

टीआई अवधेश भदौरिया ने बताया कि युवक चोरी करने के लिए घुसा था, जिसे आरोपी ने पकड़ लिया था। नियम अनुसार युवक को पुलिस के हवाले कर एफआईआर दर्ज करानी चाहिए थे न कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जानी चाहिए थी। लिहाजा युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.