युवा विज्ञान के क्षेत्र में भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर : मंत्री श्री सखलेचा

Updated on 18-03-2023 07:01 PM

आत्म-निर्भर भारत बनाने में युवाओं का बहुत बढ़ा योगदान है और अब हमारे युवा विज्ञान के क्षेत्र में भारत को पुन: विश्व गुरू बनाने की ओर अग्रसर हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा शुक्रवार को विदिशा के एसएटीआई कॉलेज में शुरू हुई 38वीं मप्र युवा वैज्ञानिक काँग्रेस एवं साइंस फेस्टिवल के शुभारंभ पर छात्रों को संबोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम, म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और सम्राट अशोक टेक्निकल इंस्टीट्टूयट द्वारा किया गया। मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विज्ञान में आने वाली पीढ़ी की रूचि बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि देश के युवाओं की रूचि विज्ञान में बढ़े, प्रत्येक गाँव और शहर में स्टार्टअप और उद्योग शुरू हों। विश्व पटल पर भारत विकसित और आत्म-निर्भर देश के रूप में उभरे। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि यहाँ शोध-पत्र पढ़ने वाले आगे बढ़ेंगे और सुनने वालों के मन में भी विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ेगी। 

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि छात्रों की जिज्ञासा बनी रहे और उनका समाधान हो ऐसे प्रयास विश्वविद्यालय और विज्ञान काउंसिल कर रहे हैं। भारत सदियों पहले भी विज्ञान में उन्नत था और विश्व गुरू की भूमिका में था। अब फिर देश के युवा जाग गए हैं और ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य, उद्योग के क्षेत्र में रिसर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2 माह पूर्व हमनें विज्ञान महोत्सव मनाया, जिसमें 200 से अधिक स्टार्टअप और 40 देश के रिसर्चर्स आए और छात्रों को नए आयडियाज प्राप्त हुए। अब जरूरत है कि युवा विज्ञान में अनुसंधान करें और आत्म-निर्भर एवं विकसित भारत बनाने में भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विज्ञान को लगातार बढ़ावा दे रही है।

अतिथि के रूप में पहुँचे आरजीपीवी भोपाल के कुलपति डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि साइंस एक ऐसी विधा है, जो सुरक्षित भविष्य दे सकती है। महाराजा जीवाजीराव एजुकेशन सोसायटी के सचिव डॉ लक्ष्मीकांत मरखेडकर ने म.प्र. युवा वैज्ञानिक काँग्रेस एवं साइंस फेस्टिवल कार्यक्रम में देशभर से आए युवा वैज्ञानिकों से कहा कि बेमौसम बारिश और ओला-वृष्टि से देशभर में फसलों को काफी नुकसान होता है इसलिए यंग साइंटिस्ट को इस पर भी रिसर्च करना चाहिए और मौसम का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेना चाहिए। 

मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने कहा कि आज हमें समाज और देश की आवश्यकता के हिसाब से रिसर्च करना है। नए-नए क्षेत्रों में रिसर्च कर कैसे कदम बढ़ा सकते हैं इस पर भी विचार करना चाहिये। एसएटीआई संचालक डॉ. आर.के. पंडित ने कहा कि विज्ञान की चर्चा के लिए एसएटीआई के द्वार हमेशा खुले हुए हैं। उन्होंने सभी शोधकर्ताओं से आहवान किया कि वे अपने शोध को यहाँ प्रस्तुत करें और नए आइडियाज लेकर जाए और फिर पुन: काम करें। आईएनएसए के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. अरविंद रानडे, म.प्र. एटॉमिक पॉवर प्रोजेक्ट के एडीशनल चीफ इंजीनियर डॉ. कमलेश चंद्र शर्मा, एनपीसीआईएल के श्री के.सी. शर्मा, मध्यप्रदेश काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नालॉजी भोपाल के समन्वयक डॉ. आर.एस. भारद्वाज एवं सयोजक डॉ. मनोज  राठौर आदि ने भी संबोधित किया। शोधार्थियों की एब्सट्रेक्ट पुस्तिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।

कॉलेज में एसएटीआई कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए करीब 2 दर्जन से अधिक विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए गए। काँग्रेस में देशभर से आए विद्धानों ने अपने शोध-पत्रों का वाचन किया। वहीं कॉलेज में विज्ञान वर्कशॉप हुआ। विद्यार्थियों की विज्ञान संबंधी जिज्ञासाओं के समाधान भी किए गए। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.