भोपाल में पेड़ों के डाक्टर के रूप में प्राणवायु दाताओं को बचा रहे युवा

Updated on 02-12-2023 12:10 PM
भोपाल। शहर के युवा नागरिक अपने योगदान से प्रदूषण को नियंत्रित करने में सक्रिय रूप से शामिल हो रहे हैं। पेड़ों की सजीव रक्षा एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पहलू है। पेड़ों को बचाने से न केवल वन्यजन बनता है, बल्कि ये वायुमंडल में आक्सीजन पैदा करने में मदद करते हैं और वातावरण में प्रदूषण को कम करने में सहायक होते हैं।

नव-अंकुरित पौधों को बचाने का उठाया बीड़ा

न्यू बोर्न पौधों को बचाने का डा. श्रीकांत गंगवार व उनकी टीम ने बीड़ा उठाया है, जिसमें वीरेंद्र ठाकुर और विजय मालवीय उनका सहयोग करते हैं। श्रीकांत के अनुसार न्यू बोर्न पौधों को बचाना है बहुत जरूरी है। जब हम फल खाकर गुठलियां कचरे में फेंक देते हैं तो वहां पौधा उग जाता है। कुछ समय बाद वही पौधे पेड़ बनकर हमें फल दे सकते हैं, आक्सीजन देने व प्रदूषण कम करने के साथ ही पर्यावरण को बचाने मे योगदान दे सकते हैं। लेकिन कचरे में पड़े बीज से पौधा बन जाता है, जिस पर किसी का ध्यान नहीं जाता और वो नष्ट हो जाता है। ऐसे पेड़ जो कचरे में उगे हैं, उन्हें उनकी टीम रेस्क्यू करती है। एक पोलीथिन में मिट्टी और खाद डालकर कुछ समय रखते हैं, फिर उचित स्थान देखकर उन्हें जमीन में लगा देते है। अभी तक 70 से ज्यादा न्यू बोर्न पौधों को गंगवार और उनके साथियों ने रेस्क्यू किया है।

हमें पेड़ों को बचाने की जरूरत

एक्सेलेंचर एजुकेशनल हेल्थ एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डा. श्रीकान्त गंगवार पेड़ों के डाक्टर के नाम से प्रचलित हो गए हैं। वह बताते हैं कि पौधे तो कई लोग रोपते हैं लेकिन इस प्रदूषित भरे वातावरण में जहां हवा प्रदूषित हो रही है और एक्यूआइ 300 से भी अधिक रहता है वहां हमें पेड़ों को बचाने की जरूरत है, जो हमारे लिए आक्सीजन तो देते ही है, साथ भी प्रदूषित हवा को भी स्वच्छ करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

पेड़ को वापस खड़ा कर नया जीवन दिया

डा. श्रीकान्त गंगवार और साथी डा. अनुराग गुप्ता, अनिल बिल्लोरे ने भोपाल और इसके आसपास कई जगहों पर जाकर पेड़ों को बचाने का काम किया है। हाल ही में इन्होंने 40 फीट ऊंचे धराशायी पेड़ को नया जीवन दिया है। वहीं दानिश कुंज के पास 25 फीट ऊंचे नीम के पेड़ को बचाया। गंगवार के अनुसार हर व्यक्ति हर दिन लगभग दो से तीन पोलोथिन व प्लास्टिक उपयोग करता है, जो एक महीने में 60 से 90 तक हो जाती है। वर्षभर में 370 से 1095 होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.