भोपाल में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या:बर्थडे पार्टी के दौरान बदमाशों ने की 6 राउंड फायरिंग

Updated on 30-06-2025 02:19 PM

भोपाल में एक युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था। इस दौरान दो बाइक से आए 6 बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दो गोलियां युवक के सिर और पेट में लगी। उसकी मौत हो गई।

घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र के लीलाधर कॉलोनी में शनिवार देर रात की है। मृतक का नाम अमित वर्मा (22) है। हत्या का आरोप कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने खां और उसके साथियों पर हैं।

नसीम स्वयं को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताता है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। हमलावर राजा खटीक नाम के बदमाश की हत्या करना चाहते थे। राजा वारदात के समय अमित के साथ था।

वारदात के बाद आरोपियों के अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें बदमाश वीआईपी रोड पर राहगीरों से विवाद करते और तलवार लहराते दिखाई दे रहे हैं।

इधर, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹30000 का इनाम घोषित किया। क्राइम ब्रांच सहित जोन 4 की 5 अलग-अलग टीमें आरोपियों

की तलाश में जुटी हैं।

पुलिस ने टीला जमालपुरा में रहने वाले अज्जु नाम के एक शख्स को हिरासत में ले लिया है। उससे फरार नसीम सहित अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ हो रही है।

सड़क पर बातचीत कर रहे थे सभी दोस्त अमित पिता राधेश्याम वर्मा (22) बरखेड़ी फाटक गली नंबर दो खटीकपुरा में रहता था। वह एक गार्मेंट्स शॉप में नौकरी करता था। लीलाधर कॉलोनी में उसके दोस्त आशू खटीक का जन्मदिन था। सेलिब्रेशन करने वह दोस्तों के साथ आशू के घर शनिवार रात करीब 12 बजे पहुंचा था। यहां सभी दोस्तों ने केक कटिंग की। इसके बाद सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

भाई बोला- 6 राउंड गोलियां चलाईं मृतक के भाई अतुल वर्मा ने बताया कि भाई केक कटिंग के बाद दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। तभी बदमाश नसीम बन्ने खां और उसके साथी दो बाइकों पर सवार होकर आए 6 लोगों ने अचानक हंगामा किया। नसीम और उसके अन्य साथियों ने करीब 6 राउंड फायर किए। वारदात के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।

बदमाश की हत्या करना चाहते थे आरोपी टीआई सुरेश चंद्र नागर ने बताया कि नसीम और लीलाधर कॉलोनी में रहने वाले राजा खटीक की लेन-देन विवाद पर पुरानी रंजिश है। राजा की हत्या के इरादे से नसीम और साथी आए थे। नसीम ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे गोली अमित को लगी और उसकी जान चली गई। राजा वारदात के समय अमित और उसके दोस्तों के साथ ही था। आरोपी नसीम और वसीम पर नामजद केस दर्ज किया है।

लूट की रकम के हिस्से को लेकर था विवाद अमित की हत्या के बाद एफआईआर दर्ज कराने वाला आशु राजा खटीक का छोटा भाई है। राजा खटीक पिछले दिनों श्यामला हिल्स, छोला सहित कई लूट की वारदातों में शामिल रहा है। राजा का गिरोह कलेक्शन एजेंटों को निशाना बनाकर लूटपाट की वारदातों का अंजाम देता है। नसीम के साथी वसीम का छोटा भाई नदीम, राजा के साथ लूट की वारदातों में शामिल रहा है।

राजा और उसके बीच लूट की रकम की हिस्से को लेकर विवाद हुआ था। तब राजा ने नदीम के साथ मारपीट कर दी थी। इसी बात का बदला लेने के इरादे से वसीम और नदीम साथियों के साथ राजा के घर पहुंचे। जहां हुए विवाद के बाद नसीम ने राजा पर फायरिंग की हालांकि गोली राजा को न लगते हुए अमित को लगी और उसकी मौत हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.