पांच साल से मां बनने की कोशिश कर रहीं युविका चौधरी का छलका दर्द, 'सब भगवान के हाथ में है'

Updated on 06-07-2023 08:18 PM
एक्ट्रेस युविका चौधरी का लेटेस्ट इंटरव्यू में मां न बन पाने पर दुख छलका है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह पांच साल से मां बनने की कोशिश कर रही हैं, पर कोई गुड न्यूज नहीं मिली है। युविका ने कहा कि अब उन्होंने सबकुछ भगवान के हाथों में छोड़ दिया है। युविका चौधरी ने 2018 में प्रिंस नरूला से शादी की थी। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह तभी से फैमिली प्लानिंग कर रही हैं।

Yuvika Chaudhary और Prince Narula की गिनती टीवी के सबसे क्यूट और पॉपुलर कपल्स में की जाती है। दोनों की पहली मुलाकात 'बिग बॉस 9' में हुई थी। फिर प्रिंस नरूला ने 14 फरवरी 2018 में युविका को प्रपोज किया और उसी साल 12 अक्टूबर को शादी कर ली। शादी के बाद से ही युविका और प्रिंस नरूला बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। युविका ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में पैरेंटहुड के साथ-साथ प्रिंस नरूला संग रिश्ते पर बात की।

बच्चे को लेकर सोशल प्रेशर पर बोलीं युविका चौधरी
युविका चौधरी से जब बच्चे को लेकर सामाजिक दबाव के बारे में पूछा गया तो वह बोलीं, 'शादी से पहले लोग जिद करते हैं...'शादी करा लो'। उसके बाद वो आपसे पूछते हैं, 'आप कब बच्चा पैदा कर रहे हैं'। कोई नहीं पूछता कि डायमंड कब मिल रहा है। हम शादी के बाद से ही बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन यह भगवान के हाथ में है, और हम उनके प्लान पर सवाल नहीं उठाते हैं।'

2020 में उड़ी थी युविका चौधरी की प्रेग्नेंसी की अफवाह
वहीं इससे पहले युविका चौधरी ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि कोरोनाकाल में प्रेग्नेंसी प्लान करना और बच्चे को जन्म देना बहुत डरावना है। उन्हें उन लोगों को देखकर हैरानी होती है, जो ऐसे वक्त में पैरेंट्स बन रहे हैं। युविका ने कहा था कि वह ऐसे लोगों को सलाम करती हैं क्योंकि कोरोना के बीच ऐसी स्थिति में प्रेगनेंट होना, बाहर निकलना और बच्चे का ख्याल रखना बहुत डरावना है। वहीं 2020 में युविका चौधरी की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ी थीं। तब एक्ट्रेस ने उनका खंडन करते हुए कहा था कि प्रेग्नेंसी जब होनी होगी, हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.