जैद हामिद को चाहिए चंद्रयान-3 के लैंडिंग का सबूत, बेशर्म 'लाल टोपी' ने भारत के खिलाफ जमकर उगला जहर

Updated on 26-08-2023 01:19 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तानीलाल टोपी नाम से कुख्यात जैद हामिद ने एक बार फिर अपनी इंटरनेशनल बेइज्जती कराई है। जैद हामिद ने अबकी बार भारत के चंद्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग का सबूत मांग लिया। पाकिस्तान के इस सबसे बड़े ट्रोल ने दावा किया कि भारत ने चांद पर कोई भी अंतरिक्ष यान नहीं उतारा है, बल्कि वह झूठ बोल रहा है। जैद हामिद यही नहीं रुका, उसने यहां तक दावा किया कि भारत चंद्रयान-3 के जितने भी वीडियो जारी कर रहा है, वे सब वीडियो गेम से लिए गए हैं। उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और कंप्यूटर ग्राफिक की मदद से बनाया गया है। पाकिस्तानी सेना के इस अंध भक्त ने यह भी दावा किया कि भारत के चंद्रयान-3 के लैंडिंग की पुष्टि दुनिया के किसी भी दूसरी स्पेस एजेंसी ने नहीं की है।


भारत पर झूठे सबूत पेश करने का लगाया आरोप

जैद हामिद ने भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित के साथ बातचीत में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। उसने आरोप लगाया कि भारत झूठ बोल रहा है। जैद ने कहा, ''भारत दावा करता है कि पूर्वी पाकिस्तान में उसका कोई रोल ही नहीं था। वे इतिहास को तोड़ते-मरोड़ते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके पास एक शक्तिशाली मीडिया है, जो इसे सच साबित कर सकता है।'' जैद हामिद ने यह भी कहा, ''मेरे पास कोई भी सबूत नहीं है कि भारत ने चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराई है। उन्होंने जो भी सबूत पेश किए हैं, वे एनिमेटेड, कंप्यूटर ग्राफिक, जीएफएक्स, सीजेआई, एआई जेनरेटेड हैं। यह सिर्फ मैं नहीं बल्कि पूरी दुनिया उनकी मजाक बना रही है।''

भारत से चंद्रयान का सबूत मांग रहा लाल टोपी


जैद हामिद इतने पर ही नहीं रूका, उसने दावा किया, ''नासा ने या किसी दूसरी स्पेस एजेंसी ने यह कंफर्म नहीं किया है कि इन्होंने जो लैंडिंग की है, वो कंफर्म लैंडिंग है। जो इन्होंने ऑफिशियली प्रजेंट किया है, वो कॉमिकल है। वो वीडियो गेम में से निकाल के क्लिप दिखाए हैं। मुझे सबूत दें ये और चलें एक बाद उदाहरण के तौर पर यह मान लें कि चांद पर पहुंच गए तो क्या उखाड़ लेंगे, क्या कर लेंगे। 80 करोड़ लोगों को इनके यहां टॉयलेट मयस्सर नहीं हैं। पूरा मुल्क टूट रहा है, सिविल वार में, जातीय हिंसा में। लाखों पढ़े लिखे और धनी भारतीय देश छोड़ रहे हैं। ऐसे में ये चांद पर पहुंच भी गए और रोवर उतार भी लिया तो क्या कर लेंगे।''

जैद हामिद की पिटाई से जेल तक की दास्तां


जैद हामिद की इस साल मई में इमरान खान के समर्थकों ने बीच सड़क जबरदस्त पिटाई की थी। इस घटना का वीडियो भी काफी शेयर किया गया था, जिसमें इमरान खान के समर्थक जैद हामिद को बीच सड़क कार से खींचकर पीटते हुए नजर आए। इतना ही नहीं, इस जैद हामिद को 2015 में सऊदी अरब की आलोचना करने पर 8 साल की जेल और 100 कोड़े मारे जाने की सजा भी मिली थी। सऊदी सरकार ने जैद हामिद को जेल में डाल दिया था और उसकी पत्नी को भी दो हफ्तों तक मिलने नहीं दिया। बाद में पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने सऊदी अरब के सामने हाथ-पांव जोड़कर जैसे-तैसे जैद हामिद को रिहा कराया, ताकि वह फिर से दुनियाभर में प्रॉपगैंडा फैला सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.