दिल्ली में जीरो, बाकी राज्यों में कितना बचा है कोरोना, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Updated on 17-01-2023 06:36 PM
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट देखी गई है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए हैं। 27 मार्च 2020 के बाद से सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,81,233 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी नए आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,30,726 लोगों की जान गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.05 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत है। लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,035 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 84 मामलों की कमी दर्ज की गई है। वहीं, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। वहीं 24 मार्च 2020 के बाद दिल्ली में पहली बार किसी दिन कोविड-19 के एक भी नए पेशंट की पुष्टि नहीं हुई है।

अबतक इतने लोग हुए कोरोना से मुक्त

आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी तक कुल 4,41,48,472 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.17 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।. गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

साल 2020 में कहर बनकर टूटा को कोविड

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

भारत में कोविड के XBB.1.5 वेरिएंट के मामले बढ़कर 26 हुए

देश में कोविड-19 के एक्सबीबी.1.5 स्वरूप से संक्रमण के मामले बढ़कर 26 हो गए हैं। कोरोना वायरस का यही स्वरूप अमेरिका में संक्रमण के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार है। ‘इंडिया सार्स-कोव-2- जीनोमिक्स कन्सोर्टियम’ (आईएनएसएसीओजी) ने कहा कि एक्सबीबी.1.5 के मामले दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मिले हैं। एक्सबीबी1.5 स्वरूप ओमीक्रोन एक्सबीबी स्वरूप से संबंधित है जो ओमीक्रोन बीए.2.10.1 और बीए.2.75 का उपस्वरूपों का पुन:संयोजन है। आईएनएसएसीओजी के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में ओमीक्रोन के उपस्वरूप बीए.7 के 14 मामले मिले हैं। इसी उपस्वरूप की वजह से चीन कोविड महामारी से जूझ रहा है। बीए.7 का पश्चिम बंगाल में चार, महाराष्ट्र में तीन, हरियाणा व गुजरात में दो-दो और ओडिशा, दिल्ली एवं कर्नाटक में एक-एक मामला मिला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.