जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल, Su-34 सुपरसोनिक बॉम्‍बर... रूसी सेना ने बैरंट सी में किया युद्धाभ्‍यास, दहशत में NATO देश

Updated on 15-09-2025 12:50 PM
मॉस्को/मिंस्क: रूस ने रविवार को कहा है कि उसने बैरेंट्स सागर में एक लक्ष्य पर जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल दागी है और सुखोई एसयू-34 सुपरसोनिक लड़ाकू-बमवर्षकों ने बेलारूस के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान भारी बमबारी की है। आपको बता दें कि रूस इन दिनों बेलारूस के साथ मिलकर Zapad-2025 नाम से युद्धाभ्यास कर रहा है, जिसमें भारत, पाकिस्तान और चीन समेत दर्जन भर से ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय की तरफ से जिरकॉन मिसाइल टेस्ट का वीडियो जारी किया गया है। ये एक हाइपरसोनिक मिसाइल है, जो NATO के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदने की क्षमता रखता है। सैन्य अभ्यास के दौरान रूस ने सुपरसोनिक फाइटर-बॉम्बर्स SU-34 से भी बमबारी कर नाटो को डराने की कोशिश की है।

बेलारूस में ये सैन्य अभ्यास 12 सितंबर से शुरू हुआ है। हालांकि रूस और बेलारूस, दोनों ने कहा है कि ये अभ्यास पूरी तरह से रक्षात्मक है और उनका किसी भी नाटो देश पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन रूस और बेलारूस को काउंटर करने के लिए अमेरिका ने भी नाटो के साथ मिलकर "Eastern Sentry" अभ्यास शुरू करने की बात कही है।
रूस ने दागी हाइपरसोनिक जिरकॉन मिसाइल
रूस के रक्षा मंत्रालय ने 14 सितम्बर को घोषणा करते हुए उत्तरी बेड़े के एडमिरल गोलोव्को फ्रिगेट से "जिरकॉन" (Tsirkon) हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल दागने का फुटेज जारी किया है। इस मिसाइल को बारेंट्स सागर में निर्धारित लक्ष्य को भेदते देखा जा सकता है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी वीडियो में मिसाइल को ऊर्ध्वाधर लांच के बाद क्षितिज की तरफ काफी तेज रफ्तार से निकलते हुए दिखाया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि जिरकॉन मिसाइल का यह परीक्षण पूरी तरह कामयाब रहा है और वास्तविक समय में मिले डेटा से पुष्टि हुई है, कि लक्ष्य को सीधा हिट किया गया है।
आपको बता दें कि बारेंट्स सागर उत्तरी यूरोप में आर्कटिक महासागर का हिस्सा है। यह नॉर्वे और रूस के उत्तरी तटों के बीच स्थित है। इसके पश्चिम में नॉर्वे और स्वालबार्ड द्वीपसमूह, जबकि पूर्व और दक्षिण में रूस का कोला प्रायद्वीप और नोवाया जेमल्या द्वीप पड़ता है। रूस का सबसे अहम नौसैनिक अड्डा सेवेरोमोर्स्क कोला प्रायद्वीप पर है, यहीं नॉर्दर्न फ्लीट तैनात है। इसके अलावा रूस की ज़्यादातर स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर सबमरीन यहीं से ऑपरेट करती हैं। वहीं आर्कटिक सागर में रूस के लिए गैस, तेल और नए शिपिंग रूट्स पर दावा जताने का गेटवे, यही सागर है। रूस अपनी मिसाइलों का टेस्ट अकसर यहीं करता है।
सैन्य अभ्यास में रूस के लंबे-रेंज एंटी-सबमरीन एयरक्राफ्ट भी शामिल रहे, जबकि Su-34 के पायलटों ने जमीनी लक्ष्यों पर प्रिसिशन स्ट्राइक की प्रैक्टिस की। रूस का दावा है कि जिरकॉन आवाज की रफ्तार से 9 गुना ज्यादा स्पीड से उड़ सकता है और 1,000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर स्थित समुद्री और जमीनी लक्ष्यों को तबाह कर सकता है। पश्चिमी एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मिसाइल 400 से 1,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है और इसका वॉरहेड 300 से 400 किलो वजनी है। आपको बता दें कि हाइपरसोनिक मिसाइल होने की क्षमता का मतलब है कि नाटो देशों के एयर डिफेंस सिस्टम के लिए उसे रोकना काफी मुश्किल होगा। इसीलिए ये अमेरिका और नाटो देशों के लिए सीधी चेतावनी है, जिससे वो संदेश दे रहा है कि यूक्रेन में फिलहाल शांति मुमकिन नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.