2283 करोड़ ठगने वाले लविश चौधरी की जूम मीटिंग:कहा- अगस्त में मुनाफे सहित पूरी रकम लौटाऊंगा

Updated on 30-06-2025 02:15 PM

मध्यप्रदेश समेत 7 राज्यों में निवेश के नाम पर 2283 करोड़ ठगने वाले लविश चौधरी का एक वीडियो सामने आया है। वह जूम मीटिंग लेकर निवेशकों को भरोसा दिला रहा है कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे फर्जी हैं। वो कह रहा है कि सभी के पैसे अगस्त में मूल रकम और प्रॉफिट सहित लौटा देगा।

लविश का यह वीडियो एक महीने पुराना बताया जा रहा है। तब उसके खिलाफ ईडी में केस दर्ज किया जा चुका था। जबकि एमपी एटीएस भी जांच कर रही थी।

यही नहीं केस दर्ज होने के बावजूद वह दुबई में बैठकर अपने एजेंट्स के जरिए ठगी का पूरा नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है। कंपनी के एजेंट अब भी महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में सक्रिय हैं।

इधर, भोपाल एसटीएफ एसपी राजेश सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले की जांच एसआईटी की अलग-अलग टीमें कर रही हैं। स्पेशल डीजे पंकज कुमार श्रीवास्तव पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दुबई में बैठे लविश की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया जाएगा। लविश को पकड़ने के लिए ईडी ने पहले ही लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है।

25 हजार लोगों को 43 मिनट किया संबोधित लविश चौधरी ने जूम मीटिंग में 25 हजार से ज्यादा लोगों को 43 मिनट तक संबोधित किया था। मीटिंग में वह बताता नजर आया कि उसने 2020 में 9 लोगों के साथ क्यूएफएक्स कंपनी से कारोबार शुरू किया था। इसके बाद उसने 5 साल में पूरा कारोबार फैलाया है।

उसने कहा कि कितना भी टफ टाइम हो, उस सिचुएशन में लोग साथ खड़े हों, तो सब आसान हो जाता है। मुझे लगता है कि हमने जो भी इतिहास रचे हैं, वे आगे सब छोटे पड़ने वाले हैं। ना मैं हारा हूं और ना आपको हारने दूंगा। सब मिलकर चलेंगे तो बहुत आसान हो जाएगा। गिवअप न करना है, और न करने दूंगा।

जालसाजी और गबन का केस दर्ज हुआ था लविश चौधरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है। वहां पर उसके खिलाफ पहले ही जालसाजी और गबन के केस दर्ज हैं। वांटेड लविश चौधरी ने इसी साल जनवरी 2025 में थाईलैंड में कंपनी की मीटिंग कराई थी।

इसमें भारत से भी कई लोग वहां पहुंचे थे। हाल ही में हुई मीटिंग में लविश चौधरी ने दावा किया कि उसके नेटवर्क में सैकड़ों कंपनियां मर्ज हुई हैं।

फिरौती के लिए भाई का हो चुका है अपहरण 7 मई 2024 को लविश चौधरी उर्फ नवाब खान के भाई साजिद का कुछ युवकों ने घर से बुलाकर अपहरण कर लिया था। पुलिस ने उसे मेरठ से बरामद किया था। मामले में खतौली निवासी गौरव, अनुराग, सूरज, आशीष के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बताया गया कि इस अपहरण से पहले ही लविश दुबई जा चुका था, क्योंकि वह तेजी से लोगों की नजर में आने लगा था।

पुलिस द्वारा भाई को छुड़ाए जाने के बाद वह अपने परिवार के सभी सदस्यों को भी दुबई ले गया। परिवार के सदस्य अब दुबई में उसके पास ही रह रहे हैं। वहीं से लविश वर्चुअल मीटिंग कर ठगी के नेटवर्क का संचालन कर रहा है।

लविश के गुर्गों तक ऐसे पहुंची एमपी एसटीएफ इंदौर के रहने वाले ईशान सलूजा ने एसटीएफ को शिकायत दी थी कि यॉर्कर एफएक्स और यॉर्कर कैपिटल कंपनी में BOTBRO इन्वेस्टमेंट और फिक्स मुनाफे का झांसा देकर उनके साथ 20.18 लाख रुपए की ठगी की गई है।

ठगी करने वाले उन्हें टेलीग्राम एप पर मिले थे। लिंक देकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर 18 हजार रुपए लिए। बाद में दिल्ली के रहने वाले दीपक शर्मा और मदन मोहन कुमार फ्लाइट से इंदौर आए और 20 लाख रुपए का चेक ले गए। रकम को कैश कराने के बाद उन्हें किसी तरह का रिटर्न नहीं दिया गया।

शिकायत के आधार पर एसटीएफ ने एफआईआर दर्ज की। जांच में आरोपियों की पहचान कर दिल्ली से उन्हें गिरफ्तार किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.