श्रीराम के ननिहाल से अयोध्या जायेगी 100 टन सब्जी...

Updated on 02-01-2024 03:19 PM

रायपुर। अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को रामचंद्र जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस दौरान यहां भोग लगाने के लिए श्री राम के ननिहाल अर्थात छत्तीसगढ़ से 300 मीट्रिक टन चावल भेजा गया था। सुगन्धित चावल से ही श्रीराम मंदिर लोकार्पण के दिन भगवान श्रीराम को भोग भी लगाया जाएगा। अब चावल के बाद 100 टन हरी सब्जियां भी अयोध्या भेजी जाएगी। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर दी है। अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने खुद को राम काज के लिए आतुर भी बताया हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने पोस्ट में बताया है कि “आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिस पर हर सनातनी को गर्व है ,मेरे प्रदेश के अन्नदाताओं ने भी राम काज के लिए अपने खेतों से उगाई गई 100 टन सब्जियां राम मंदिर निर्माण कार्य में योगदान स्वरूप भेजने का निर्णय लिया है। भगवान राम जन-जन हृदय में बसे हैं ऐसे में प्रभु श्रीराम के ननिहाल के किसानों का ये अगाध प्रेम और भक्ति का ये अद्भुत स्वरूप सराहनीय और वंदनीय हैं।”

बता दे कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान किए जाने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। तैयारियों के साथ इसी क्रम में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। राम मंदिर के उद्घाटन के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। राम मंदिर के चारों तरफ रिटेनिंग वॉल के साथ के साथ परकोटे का निर्माण किया जा रहा हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिर निर्माण को फाइनल टच दिया जा रहा है।

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। वीवीआईपी लोगों को आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत होंगे तो उनके अतिरिक्त राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को भी न्योता भेजा गया हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.