चलती कार के दरवाजों पर लटककर डांस, बोनट पर लेटी:लिखा- फ्रीडम उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो

Updated on 18-10-2026 01:14 PM

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी है, जबकि दो अन्य युवतियां दोनों तरफ के दरवाजों पर लटककर डांस कर रही हैं। मामला रविशंकर नगर इलाके का है।

युवतियों ने स्टंटबाजी का बाकायदा वीडियो शूट किया और ‘जस्ट चील चील चील’ गाने पर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। पोस्ट पर कैप्शन लिखा- ‘फ्रीडम उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो।’ पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बोनट और दरवाजों पर लटकी दिखीं युवतियां

वीडियो मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर का है। नवरात्रि पर यहां सड़कों पर सजावट की गई है। वीडियो में काले रंग की कार सड़क पर चलती नजर आती है। एक युवती कार के बोनट पर लेटी हुई है, जबकि दो युवतियां कार के दोनों दरवाजों पर लटकी दिखाई दे रही हैं।

कार मालिक के खिलाफ केस दर्ज

तीनों चलती कार पर स्टंट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने रील भी शूट की। वीडियो में कार का नंबर CG 12 BV 6007 दिखाई दे रहा है। मामले में पुलिस ने वाहन की पहचान कर उसके मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही, संबंधित युवतियों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कैप्शन लिखकर सोशल मीडिया पर डाला

वायरल वीडियो पर लिखा है, “Freedom उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो।” वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। लोगों ने इस तरह के स्टंट को खतरनाक बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

नंबर के आधार पर कार मालिक पर केस दर्ज

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर में एक काले रंग की कार के बोनट और दोनों दरवाजों पर तीन युवतियां बैठी हुई थीं। कार चल रही थी और इस तरह खतरनाक परिस्थितियों में वाहन चलाकर लोगों की जान को जोखिम में डाला जा रहा था।

एएसपी के मुताबिक, मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार की पहचान कर उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संबंधित युवतियों के खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील- सड़क पर स्टंट से बचें

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें। ऐसी लापरवाही से खुद की जान के साथ दूसरे राहगीरों की जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती है। खासकर त्योहारी सीजन में सड़कों पर आवाजाही बढ़ने के कारण इस तरह का स्टंट बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों और खतरनाक स्टंट के जोखिमों के बारे में लगातार जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद इस तरह की घटना सामने आई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गरबा ड्रेस पहनकर लड़कियों ने सिगरेट पीते और पिस्टल दिखाते हुए रील बनाई। नवरात्रि से पहले गरबा पास के प्रचार के लिए ‘बेगम बगैर बादशाह किस काम का’ गाने पर यह वीडियो बनाया गया था


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.