अप्रैल से अबतक 150 पाकिस्तानी दुल्हनें भारत पहुंचीं:ऑपरेशन सिंदूर के बाद से वीजा बैन था

Updated on 24-08-2026 01:06 PM
नागपुर, पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने वीजा और बॉर्डर बंद कर दिए थे। सरकार के इस कदम से उस वक्त करीब 150 पाकिस्तानी महिलाओं की शादियां रुक गई थीं। इन महिलाओं की भारत में रहने वाले पुरुषों से सगाई हो चुकी थी और वे अपने ससुराल जाने का इंतजार कर रही थीं।

काफी कोशिशों के बाद केंद्र सरकार ने इन सिंधी महिलाओं और उनके रिश्तेदारों को शादी के लिए भारत आने का वीजा जारी किया। पाकिस्तान से दुल्हनें और उनके रिश्तेदार मस्कट, दुबई, श्रीलंका और दूसरे देशों के रास्ते भारत पहुंचे हैं।

नागपुर के नेता राजेश झांबिया ने रविवार को बताया कि आखिरकार उनका लंबा इंतजार खत्म हो गया है। पहलगाम हमले से पहले भारत में शादी के लिए पाकिस्तान के सिंध प्रांत की महिलाएं वाघा-अटारी बॉर्डर को चुनती थीं।

पाकिस्तान से आए सिंधी प्रवासियों के लिए काम करने वाले झांबिया ने PTI को बताया कि इस तरह की शादियों के लिए सिंधी समुदाय के लोग पहले पंजाब में वाघा-अटारी सीमा से भारत आते थे।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद हालात बदल गए। सरकार ने अटारी मार्ग से भारत आने की योजना बना रहे सभी लोगों के वीजा आवेदन खारिज कर दिए।

ऑपरेशन सिंदूर भारत की ओर से 2025 में चलाया गया सैन्य अभियान था। इसे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। इस हमले में 26 आम नागरिकों की मौत हुई थी।

शादानी दरबार ने तैयार की दुल्हनों की लिस्ट

झांबिया ने बताया कि इसके बाद उन्होंने रायपुर के संत युधिष्ठिरलाल शादानी से संपर्क किया। शादानी पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी में स्थित प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल शादानी दरबार के चीफ हैं।

उन्होंने कहा कि शादानी दरबार ने भारत में रहने वाले पुरुषों से सगाई कर चुकी पाकिस्तानी महिलाओं की सूची बनानी शुरू की। इस सूची में करीब 150 दुल्हनें थीं, जिनकी शादी नागपुर, रायपुर, जोधपुर, पुणे और भारत के दूसरे शहरों में होनी थी।

मंदिर ने यह लिस्ट गृह मंत्रालय को भेजी और दुल्हनों समेत उनके परिवारों को भारत आने के लिए वीजा देने की अपील की। झांबिया के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने इन लोगों को भारत आने की मंजूरी इस शर्त पर दी कि वे हवाई मार्ग से यात्रा करेंगे।

अप्रैल से 150 दुल्हनें भारत आईं

झांबिया ने बताया कि इस साल अप्रैल से पाकिस्तान की 150 दुल्हनें और उनके परिवार शादी के लिए दुबई, ओमान, श्रीलंका, बांग्लादेश और दूसरे देशों के रास्ते भारत आ चुके हैं। इनमें नागपुर से जुड़े 15 मामले शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में ऐसी करीब 300 और महिलाएं हैं, जो अभी इंतजार कर रही हैं। इन महिलाओं के लिए भी भारत सरकार से वीजा जारी करने की अपील की गई है।

दुल्हनें पाकिस्तानी क्यों…

सिंध का हिंदू सिंधी समुदाय भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बावजूद दोनों तरफ पारिवारिक और धार्मिक रिश्ते बनाए हुए है। घोटकी का शदाणी दरबार इसी सीमा-पार सिंधी हिंदू समुदाय के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र है।

इसका संबंध 18वीं सदी के संत संत शदाराम साहिब से माना जाता है। इसके वर्तमान पीठाधीश संत युधिष्ठिरलाल शदाणी रायपुर में रहते हैं और इसी नेटवर्क ने इन फंसी हुई शादियों के मामलों को भारतीय अधिकारियों तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 August 2026
नागपुर, पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने वीजा और बॉर्डर बंद कर दिए थे। सरकार के इस कदम से उस वक्त करीब 150 पाकिस्तानी…
 24 August 2026
मुंबई के मझगांव में गणेश प्रतिमा लाते समय दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। गणपति मंडल के डिप्टी सेक्रेटरी विवेक राणे ने कहा, जब हम गणपति की आगमन यात्रा…
 24 August 2026
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि फिल्मों में अनिल कपूर जैसे एक्टर एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बन सकते हैं, लेकिन असल जिंदगी में मुख्यमंत्री बनना…
 24 August 2026
अमरावती, महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे आग लग गई। हादसे में 3 नवजातों की मौत हो गई।घटना अस्पताल की तीसरी मंजिल पर…
 22 August 2026
पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो नई राजनीतिक हलचल मचाई है उन पर गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित महाकाव्य रामचरितमानस के सुंदरकांड के दोहे की यह पंक्ति-…
 22 August 2026
लखनऊ: मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्‍या मिश्रा हत्‍याकांड में पुलिस को सीतापुर के एक वकील के शामिल होने की सूचना मिली है। आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप अफसर रही…
 22 August 2026
रामगढ़ (झारखंड), झारखंड के रामगढ़ के बरकाकाना में मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक टरबाइन ब्लास्ट हो…
 22 August 2026
छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को एक परिवार में iPhone को लेकर हुए झगड़े का अंत बेहद दुखद हुआ। शहर के तीसगांव इलाके के 300 फीट ऊंचे खवड्या…
 22 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 का ऐलान किया। देशभर से 48 शिक्षकों को चुना गया है। इनमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आदर्श जनजातीय…
Advt.