बीजापुर न्यायालय में नेशनल लोक अदालत में निपटे 1918 मामले

Updated on 15-12-2024 02:14 PM

बीजापुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश में  विजय कुमार होता, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा, के मार्गदर्शन में  ताजुद्दीन आसिफ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीजापुर/पीठासीन अधिकारी, खण्डपीठ क्र.-01 बीजापुर, राष्ट्रीय लोक अदालत, बीजापुर, द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। ताजुद्दीन आसिफ, पीठासीन अधिकारी, सदस्य  लक्ष्मी नारायण गोटा, आशिक सिद्दीकी अधिवक्ता की उपस्थिति में आपराधिक प्रकरण एवं प्री-लिटिगेशन से संबंधित प्रकरण का राष्ट्रीय लोक अदालत में शमन/प्ली बारगेनिंग/स्वीकारोक्ति के आधार पर निराकरण किया गया।

तालुका विधिक सेवा समिति बीजापुर के तारतम्य में राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारो में मध्य आपसी समझौता कराकर, आपराधिक 01 प्रकरण एवं पराकाम्य लिखत अधिनियम के 01 प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा जिला बीजापुर के यातायात नियमो का उल्लंघन संबंधित ट्रैफिक 827 प्रकरण तथा आबकारी विभाग से 24 प्रकरण का निराकरण कर कुल 851 प्रकरणों में शासन के पक्ष में राशि 1,06,700 रूपये राजसात किया गया है। जिला बीजापुर के जलकर, विद्युत बिल बकाया राशि, दूरसंचार विभाग के बकाया बिल एवं बैंक ऋण से संबंधित प्री-लिटिगेशन के कुल 1065 प्रकरणों का भी निराकरण किया गया। जिले के राजस्व न्यायालय द्वारा भी खातेदारों के मध्य आपसी बटवारा मामला, नामांतरण मामला एवं अन्य राजस्व संबंधित मामले सहित कुल 7670 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में व्यवहार न्यायालय बीजापुर के न्यायालयीन कर्मचारी  पीताम्बर सिंह मण्डावी प्रस्तुतकार,  शिवशंकर तोगर स्टेनोग्राफर,  गौरैया गोटा निष्पादन लिपिक,  सुरजीत कोरम सहायक ग्रेड-3, सुनील कुमार मौर्य वाहन चालक,  विरेन्द्र भास्कर भृत्य एवं  बिरेन्द्र कुमार कुआर्य सेल अमीन व कैलाश चन्द्रवंशी कोर्ट मोहर्रिर भी उपस्थित रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.