अभी तक 27 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत

Updated on 08-09-2022 05:21 PM

प्रदेश में 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों में हो रहे आम निर्वाचन के लिये अभी तक पार्षद पद हेतु 27 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये गये हैं। इनमें से 20 पुरूष एवं 7 महिला अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि जिला शहडोल में 2, अनूपपुर में 4, सिवनी में 3, छिंदवाड़ा में 2, बैतूल में 2, खण्डवा में 4, खरगोन में 4, झाबुआ में 5 और रतलाम में एक अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है।

नाम निर्देशन-पत्र 12 सितम्बर तक लिये जायेंगे। संवीक्षा 13 सितम्बर को होगी। इसी दिन अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जायेगा। मतदान 27 सितम्बर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 30 सितम्बर को होगी।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि जिला सागर की नगर परिषद कर्रापुर, नगरपालिका परिषद खुरई, गढ़ाकोटा, सिंगरौली की नगर परिषद सरई, बरगवाँ, शहडोल की नगर परिषद बुढ़ार, जयसिंह नगर, नगरपालिका परिषद शहडोल, अनूपपुर की नगर परिषद बरगवाँ (अमलाई), नगरपालिका परिषद कोतमा, बिजुरी, उमरिया की नगरपालिका परिषद पाली, डिण्डोरी की नगर परिषद डिण्डोरी, शहपुरा, मण्डला की नगर परिषद बम्हनीबंजर, बिछिया, निवास, नगरपालिका परिषद मण्डला, नैनपुर, बालाघाट की नगर परिषद बैहर, नगरपालिका परिषद मलाजखण्ड, सिवनी की नगर परिषद लखनादौन, छिंदवाड़ा की नगर परिषद मोहगाँव हवेली, हर्रई, नगरपालिका परिषद पांढुर्ना, सौंसर, दमुआ, जुन्नारदेव, बैतूल की नगर परिषद चिचोली, आठनेर, नगरपालिका परिषद सारणी, रायसेन की नगर परिषद देवरी, खण्डवा की नगर परिषद छनेरा, पुनासा, बुरहानपुर की नगरपालिका परिषद नेपानगर, खरगोन की नगर परिषद मण्डलेश्वर, महेश्वर, भीकनगाँव, अलीराजपुर की नगर परिषद चन्द्रशेखर आजाद नगर, जोबट, नगरपालिका परिषद अलीराजपुर, झाबुआ की नगर परिषद थांदला, पेटलावद, रानापुर, नगरपालिका परिषद झाबुआ और जिला रतलाम की नगर परिषद सैलाना में निर्वाचन होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.