सीएम ने सुनाई अफसरों की चतुराई की कहानी...:एक आईएएस को घड़ीभर के लिए स्वर्ग मिला तो पूरा स्वर्ग दान किया, नर्क जाने से बच गया

Updated on 21-12-2024 12:35 PM

एक आईएएस अफसर वह व्यक्ति है, जो मंत्रियों की प्लान की गई योजनाओं को धरातल तक लेकर जाता है। सुबह से लेकर रात तक बिना थके योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में लगा रहता है। लेकिन एक आईएएस की पावर भी उतनी ही ज्यादा होती है। कैसे एक आईएएस योजनाओं को धरातल पर लाता है।

कैसे वह मृत्यु के बाद भी इंद्र का सिंहासन पा लेता है और नर्क जाने से बच जाता है। इसकी कहानी खुद सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को प्रशासन अकादमी में आयोजित आईएएस मीट के शुभारंभ अवसर सुनाई। 

एक अच्छे काम की बदौलत स्वर्ग मिला तो अपनी रिसर्च की बदौलत इंद्र से सिंहासन छीना

एक बार एक आईएएस मृत्यु के बाद ऊपर भगवान के पास पहुंचता है। तय किया जाता है कि उसने क्योंकि पूरी जिंदगी खराब काम ही किए हैं। इसलिए उसे नर्क भेज दिया जाए। इस बीच, आईएएस ऑफिसर बताता है कि उसने एक काम अच्छा भी किया है। इसके लिए उसे स्वर्ग भी मिलना चाहिए।

बहीखाता फिर से पलटा जाता है और तय होता है कि उसे इस एक अच्छे काम के लिए एक घड़ी स्वर्गलोक में बिताने का मौका दिया जाए। बाकी समय नर्क में ही रहना पड़ेगा। लेकिन, वह व्यक्ति आखिरकार आईएएस अफसर था। स्वर्ग में जाने के पहले उसने सारी जानकारी जुटाई। वहां क्या-क्या पावर मिलेंगे और किस तरह के नियम चलते हैं।

पता चला कि स्वर्ग में आप जो चाहो, वह मिलेगा। कभी मना नहीं किया जा सकता। स्वर्ग पहुंचकर आईएएस ने पूछा कि यहां का सबसे पावरफुल व्यक्ति कौन है? पता चला- इंद्र है। आईएएस उनसे मिलने जा पहुंचा। इंद्र से पूछा- यहां जो मांगा जाए मिलता है? इंद्र ने भी हामी भरी।

आईएएस ने कहा- हां, मांगकर देख लो। अफसर ने तुरंत कहा- मुझे आपका सिंहासन चाहिए...। इंद्र मुकर गए तो सबने समझाया, नियम है तो देना तो पड़ेगा। एक घड़ी की बात है, दे दो। इंद्र ने जैसे ही स्वर्ग का सिंहासन आईएएस अफसर को दिया, तो उसने पूरा का पूरा स्वर्ग ही दान दे दिया।

अब तो पूरे ब्रह्मांड में चर्चा हो गई, इतना बड़ा दानी तो आज तक कोई नहीं हुआ, जिसने स्वर्ग ही दान कर दिया हो। बस, फिर क्या था वह आईएएस इसके बाद स्वर्ग से कभी नर्क नहीं गया। यह कहानी बताती है कि एक आईएएस धरती ही नहीं स्वर्ग में भी निगेटिव परिस्थितियों को पॉजिटिव करने की ताकत रखता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.