गृहमंत्री के हाथों 450 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका हुई सम्मानित

Updated on 21-11-2022 04:31 PM

दुर्ग
ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन समीपस्थ ग्राम नगपुरा में क्षेत्रिय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में संम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी 450आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं और सहायिकाओं का मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ की राजगीत अरपा पैरी के धार के साथ हुआ। यहां स्थानीय बच्चों व महिलाओ ने पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। तो वहीं मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं के माध्यम से आई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं अन्न प्रसन्न का कार्यक्रम भी हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की ओर से नगपुरा सेक्टर की कार्यकर्ता तारा देशमुख अपनी मांगो को लेकर एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसपर गृहमंत्री ने कहा कि वे उनकी मांगों को पूरा समर्थन देते हैं और सभी मांगो को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और पूरा करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम को दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कभी मैं स्वयं 10 वर्षों तक आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता रही हूं , इसलिए मै जानती हूं कि आगनवाड़ी कार्यकतार्ओं पर गांवो में गर्भवती महिलाओं और छोटे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य व संतुलित पोषण सहित बहुत सी जिम्मेदारियां होती है  जिसे वे पूरी जिम्मेदारी से निभाती है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का हो रहे सम्मान के वाजिब हकदार है  इसलिए मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा हमसब के मंशा अनुरूप आज यह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…
 13 March 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा में पुलिस ने करीब ढाई एकड़ में लगी अफीम उखाड़कर जब्त की है। यहां से 285 बोरे अफीम के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन…
Advt.