CG से उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज को धमकी लेटर लिखकर मांगी 50 करोड़ की फिरौती

Updated on 01-11-2022 05:33 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज को धमकी भरा पत्र भेजा गया है, जिसमें उनसे 50 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी गई है। 48 घंटे के भीतर फिरौती की रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इस खत का तार बिलासपुर से जुड़ा है। यही वजह है कि सोमवार को उत्तराखंड पुलिस की टीम इस केस की जांच करने पहुंची। इस दौरान टीम ने पोस्ट ऑफिस और सेंट्रल जेल जाकर पूछताछ की। दरअसल, सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात डकैत पुष्पेंद्र नाथ इस तरह से पहले भी कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को धमकी भरा पत्र लिख चुका है। ताजा मामला उत्तराखंड के नैनीताल जिले का है।

जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट के महानिबंधक कार्यालय को एक चिट्ठी मिली थी, जिसमें एक जज को गाली देते हुए धमकी दी गई है। लेटर में जज से 50 करोड़ रुपए फिरौती देने कहा गया है। 48 घंटे के भीतर पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। लेटर लिखने वाले का नाम आईजूनार लिखा हुआ है।

उत्तराखंड पुलिस में मचा हड़कंप, केस दर्ज कर शुरू की जांच
हाईकोर्ट जज को धमकी भरा पत्र पहुंचने के बाद उत्तराखंड पुलिस हरकत में आ गई है। हालांकि, वहां के पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हाईकोर्ट के महानिबंधक कार्यालय ने लेटर को थाने भेजकर केस दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए है। इसके बाद मल्लीपाल थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

स्पीड पोस्ट से भेजा गया है लेटर
प्रारंभिक जांच करने पर पुलिस को पता चला है कि लेटर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पोस्ट ऑफिस से स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया है। धमकी भरे फिरौती की मांग करने वाले इस लेटर का तार बिलासपुर से जुड़ने के बाद सोमवार को उत्तराखंड पुलिस की टीम बिलासपुर पहुंची। टीम के अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि सिविल लाइन थाने में जानकारी देने के बाद वे पोस्ट ऑफिस और सेंट्रल जेल जाकर पूछताछ कर जानकारी ली गई। अभी केस की जांच जारी है।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा के CM और राज्यपाल को दे चुका है धमकी
केंद्रीय जेल में बंद कुख्यात डकैत पुष्पेंद्र नाथ चौहान इससे पहले भी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल सहित दूसरे राज्यों के आला अफसरों और नेताओं को इस तरह से धमकी भरे लेटर लिखकर फिरौती की मांग कर चुका है। उसके खिलाफ इस तरह के कई केस दर्ज है। ऐसे में माना जा रहा है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज को भी केंद्रीय जेल में बंद पुष्पेंद्र नाथ चौहान ही धमकी भरा पत्र भेजा होगा। हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उत्तराखंड पुलिस की टीम केंद्रीय जेल भी पहुंची थी। चूंकि, लेटर में उसका नाम नहीं है इसलिए पुलिस उसके हेंडराइटिंग की जांच करा रही है। इसी तरह टीम ने पोस्ट ऑफिस के अफसरों से भी पूछताछ कर यहां से भेजे गए स्पीड पोस्ट की जानकारी हासिल की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
दुर्ग/बलरामपुर, दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। बलरामपुर के त्रिपुरी क्षेत्र के सरनाटोली गांव में करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल मिली है।…
 11 March 2026
रायपुर, रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया है। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। पुलिस के…
 11 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगड़ के दुर्ग जिले में किराए के मकान में पिछले करीब 3 महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था, पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर इसका खुलासा किया है। कमरे के अंदर…
 11 March 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता…
 11 March 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान…
 11 March 2026
एमसीबी। जनपद पंचायत भरतपुर के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुवांरी की निवासी आरती सिंह ने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों और…
 11 March 2026
एमसीबी। जिले के ग्राम चनवारीडांड की निवासी शशि केशरवानी आज उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को नई दिशा दी है। कभी छोटे स्तर…
 11 March 2026
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, पिछले 35 वर्षों से मेरी जीवन यात्रा के हर उतार-चढ़ाव और सुख-दुख में अटूट विश्वास…
 11 March 2026
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा हाईवे में देर रात कार पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों…
Advt.