61 कट्टा अवैध धान और पिकअप जब्त

Updated on 14-12-2023 03:31 PM

कोण्डागांव। राजस्व अमले ने बुधवार रात सूचना के आधार पर निगरानी करते हुए पिकअप द्वारा परिवहन किये जा रहे 61 कट्टा धान को पिकअप सहित जप्त किया। इस संबंध में तहसीलदार बड़ेराजपुर सुशील कुमार भाई ने बताया कि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में धान उपार्जन को देखते हुए अवैध रूप से धान के परिवहन एवं उनके विपणन पर सक्त निगरानी रखी जा रही है साथ ही जिले की सीमा पर उड़ीसा राज्य की सीमा पर विशेष तौर पर निगरानी की जा रही है।

बुधवार को प्राप्त सूचनानुसार तहसीलदार सहित राजस्व अमले द्वारा सूचना के आधार पर गम्हरी में सीमा पर निगरानी की जा रही थी। जिसमें दल द्वारा जांच में ओडिशा के ओंडरी से पिकअप सीजी 27 पी 1770 पर परिवहन हो रहे 61 कट्टा धान को जप्त कर उसका जप्तीनामा तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए ग्राम करमरी के वाहन चालक से पूछताछ की तथा वाहन को धान सहित बांसकोट चौकी में रखा गया। इस अवसर पर तहसीलदार सुशील सहित आरआई राम नाथ नेताम, पटवारी लक्ष्मीकांत सरल, नरेश कुमार बघेल, दिव्य प्रकाश ध्रुव, कोटवार दुखाराम वट्टी, वाहन चालक परमेश नेताम उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.