लोन दिलाने के नाम पर 3.72 करोड़ की ठगी करने वाले 7 आरोपित गिरफ्तार, 6 फरार

Updated on 13-04-2025 01:53 PM

कांकेर।  जिले में लोन दिलाने के नाम पर 3.72 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के 7 आरोपियों को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस ठग गिरोह के 6 नामजद आरोपियो की पुलिस पतासाजी कर रही है। ठगी गिरोह के आरोपियों द्वारा नौकरी पेशा लोगो से व्यक्तिगत दस्तावेज लेकर पर्सनल लोन दिलाकर लोन की 50 प्रतिशत राशि स्वंय लेकर लोन का ईएमआई चुकाने का झांसा देते थे। पूरे मामले में आरोपी 50 प्रतिशत राशि को आरटीजीएस यूपीआई चेक, नगद माध्यम से पीडि़तों से लिया जाता था। सेक्शन लोन का ईएमआई कंपनी के द्वारा पटाया जाएगा बोलकर कुल 28 लोगो से 3.72 करोड़ रूपये से अधिक धोखाधड़ी किया गया था। पूरे मामले में कम्पनियों के साथ टाईअप बैंक एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बंधन, आईडीएफसी, यस, कोटक, बैंक आफ बडौदा, बैंक पर्व प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियां इत्यादि बिड़ला, चोला मंडलम, बजाज, फुलर्टन इंडिया, फिनब्लो एवं पावरोंसे की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।

कांकेर एसडीओपी मोहशीन खान ने शनिवार को बताया कि प्रार्थी मनोज सिन्हा निवासी चारामा ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि आरवी कम्पनी, अम्बिकापुर स्पर्श पडवाईजर्स प्राईवेट लिमिटेड रायपुर के फाउंडर अभय कुमार गुप्ता, राजीव हुसैन, मनोज प्रधान, सुरेन्द्र करियाम एवं अन्य के द्वारा कई सरकारी कर्मचारी से अधिकतम से अधिकतम लोन दिलाने का तथा उसका ईएमआई कंपनी के द्वारा ही चुकाने का झांसा देकर लगग 28 नामदज लोग और अन्य पीडितो को धोखा देकर सबके ऊपर मल्टीप्लाई बैंको से लोन सेंगन कराया गया था। आरोपियों के द्वारा शासकीय कर्मचारियों को चिन्हांकित कर जिन लोगो को लोन की जरूरत हो या किसी मजबूरी में हो परन्तु उन्हें अपने सैलरी के बेस पर कोई बैंक लोन नहीं देते एंव जिनका पहले भी लोन चल रहा है, उनको भी आपका लोन क्लोज करके आपको लोन दिया जायेगा, बोलकर झांसे में लेकर आर वी कम्पनी अम्बिकापुर एव रायपुर स्पर्श एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर के द्वारा कई बैंको जिनसे उक्त कपनी का टाईअप है, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बंधन, आईडीएफसी, यस, कोटक, बैंक आफ बडौदा एवं प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियों आदित्य बिड़ला चोला मंडलम, बजाज फाईनेश,फुलर्टन इंडियन फिनेबल एवं पायरॉस एप के आरोपियों के द्वारा लोन लेने वाले लोगो से पेन कार्ड आधार कार्ड, सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, फार्म नंबर 16 इत्यादि लोगों से लेकर कई बैंको से घर बैठे ही बगैर बैंक गए ही पर्सनल लोन सेंगन कराया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा धोखाधड़ी की रकम को ट्रेडिग शेयर मार्केट क्रिप्टो करेसी फोरक्स एव अन्य सेक्टर में लगना बताया गया एवं लगभग 1.5 करोड़ रुपये लेकर फरार होना कबूल किए है। प्रकरण के अन्य 6 नामजद आरोपियो की लगातार खोजबीन जारी है। प्रकरण में आर वी कम्पानी, अंबिकापूर स्पर्श एडवाईजर्स प्राईवेट लिमिटेड रायपुर से जुड़े दस्तावेजो की जप्ती कार्यवाही किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपियों के बैंक खातों को सीज करवाया गया है। प्रकरण में टाईअप बैंको एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बंधन, आईडीएफसी, यस, कोटक, बैंक आफ बडौदा एवं प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियां आदित्य बिडला, चोला मंडलम, बजाज फाईनेश, फुलर्टन इंडिया, फाइनेबल के मैनेजर एंव फील्ड आफिसर्स की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.